विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio के 8 साल हुए पूरे, दनादन चला रहे लोग इंटरनेट! डेटा खपत में 155वें से पहले स्थान पर पहुंचा भारत

Published: Thu, 05 Sep 2024 03:29 PM (GMT+05:30)

टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई के मुताबिक जियो के लॉन्च से पहले हर भारतीय ग्राहक एक महीने में मात्र 410MB डेटा इस्तेमाल ...और पढ़ें

रिलायंस जियो ने पूरे किए अपने 8 साल
रिलायंस जियो ने पूरे किए अपने 8 साल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, 5 सितंबर 2024 को अपने लॉन्च की 8वीं सालगिरह मना रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई के मुताबिक, जियो के लॉन्च से पहले हर भारतीय ग्राहक एक महीने में मात्र 410MB डेटा इस्तेमाल किया करता था। लेकिन अब केवल जियो के नेटवर्क पर डेटा खपत का आंकड़ा 73 गुना से भी अधिक बढ़कर 30.3GB प्रतिमाह प्रति ग्राहक पर आ पहुंचा है। इसका मतलब हुआ कि अब हर ग्राहक रोजाना 1GB डेटा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है। जियो यूजर्स की ज्यादा खपत के चलते इंडस्ट्री की डेटा खपत का आंकड़ा भी बढ़ा है अब टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स हर महीने करीब 25GB डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत में तेजी से बढ़ी डेटा खपत

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8 साल पहले जब जियो लॉन्च किया आज कंपनी की पहचान टॉप भारतीय टेलीकॉम कंपनी के रूप में होती है।जियो का ग्राहक बेस 13 करोड़ 5G ग्राहकों के साथ 49 करोड़ हो गया था। आज जियो नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ट्रैफिक डेटा नटवर्क है। दुनिया का 8 प्रतिशत मोबाइल डेटा ट्रैफिक जियो नेटवर्क पर चलता है। जियो यूजर्स 148.5 बिलियन GB डेटा की खपत कर लेते हैं। जो देश के कुल डेटा खपत का 60% है। जियो के चलते भारत डेटा खपत के मामले में 155वें से पहले स्थान पर पहुंच गया है।

4G टेक्नोलॉजी और स्पीड में जियो का रिकॉर्ड शानदार

4G टेक्नोलॉजी और स्पीड में रिलायंस जियो का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब 5G को लेकर भी कंपनी के बड़े प्लान सामने आ रहे हैं। सभी के लिए AI, कनेक्टिड ड्रोन, कनेक्टिड एंबुलेंस- अस्पताल, कनेक्टिड खेत-खलिहान, कनेक्टिड स्कूल-कॉलेज, ईकॉमर्स ईज,अविश्वसनीय स्पीड पर-एंटरटेनमेंट, रोबोटिक्स, क्लाउड पीसी, इमर्सिव टेक्नोलॉजी के साथ वर्चुअल थिंग्स जैसी तकनीकों में कंपनी महारथ हासिल कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Jio Anniversary Offer: जियो यूजर्स की हुई मौज! 10 OTT प्लेटफॉर्म का Free मिल रहा सब्सक्रिप्शन और भी बहुत कुछ

फ्री कॉलिंग के साथ मोबाइल रखना हुआ सस्ता

जियो के आने के बाद फ्री कॉलिंग आने से मोबाइल रखने का खर्च कम हुआ है। दुनिया का सबसे सस्ता डेटा बाजारों में से एक भारत भी है। डेटा सस्ता होने से डिजिटल इकॉनोमी की रीढ़ मजबूत हुई है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स में हमने विकसित और सुपर पावर देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। ई कॉमर्स में नई जान आई है। घर बैठे शॉपिंग, टिकट खरीदना, एंटरटेनमेंट और बैंकिंग सभी आसान हुए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।