Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण के लिए आज हो रही वोटिंग, Google अपने Doodle के जरिए मना रहा चुनाव का पर्व

    Updated: Mon, 13 May 2024 08:35 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है।आज 13 मई 2024 को 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।इस बार भी पिछली बार की ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: देश में चौथे चरण के लिए हो रही वोटिंग आज
    Lok Sabha Election 2024: देश में चौथे चरण के लिए हो रही वोटिंग आज

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज 13 मई 2024 को 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

    इसी क्रम में गूगल भी अपने डूडल (Google Doodle Today) के जरिए भारत चुनाव को लेकर जरूरी जानकारियां दे रहा है। बता दें, इससे पहले के तीन चरणों में भी गूगल ने डूडल के जरिए भारत का आम चुनाव 2024 कवर किया था।

    गूगल डूडल की बात करें तो गूगल ने अपने डूडल में मतदान के लिए स्याही लगी ऊंगली को दिखाया है।

    चुनाव की खास तारीखें

    इस बार भी पिछली बार की तरह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) 7 चरणों में हो रहा है। गूगल ने भारत में हो रहे चुनाव को लेकर खास तरीखों की जानकारी दी है। देश में चुनाव का बिगुल 19 अप्रैल से बज चुका है।

    वहीं चुनाव, शुक्र, 19 अप्रैल से लेकर शनि, 1 जून 2024 तक जारी रहेंगे। चुनावे के नतीजे 4 जून को आएंगे।

    ये भी पढ़ेंः हिंदी में इस्तेमाल करें Google Chrome, बेहद आसान है तरीका

    कौन दे सकता है वोट

    गूगल अपने यूजर्स को जानकारी देते हुए बताता है कि वोट डालने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। मतदाता मतदान बूथ, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, निर्वाचन की तारीख एवं समय, पहचान-पत्रों और ईवीएम के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    18 वर्ष की आयु वाले दे सकते हैं वोट

    भारत निर्वाचन आयोग भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, इसके लिए नागरिक की उम्र 18 वर्ष होना जरूरी होगा।

    गूगल के मुताबिक, भारतीय नागरिक, जिन्होंने (निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण वर्ष की 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्तूबर) को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है वे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

    भारतीय नागरिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर फॉर्म 6 ऑनलाइन भर सकते हैं।

    18 वीं लोकसभा के सदस्यों का हो रहा चुनाव

    2024 भारतीय आम चुनाव 18वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए हो रहे हैं। चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे।