Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Microsoft 365 Outage: सर्वर डाउन के कारण घंटो तक ठप रही माइक्रोसॉफ्ट की ये सेवाएं, शुरू हुई रिकवरी

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 02:58 PM (IST)

    दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स एक बड़े आउटेज का सामना कर रहे हैं जिसके चलते बहुत सी कंपनियों की सर्विसेज में व्यवधान आया है। इस आउटेज ने Microsof ...और पढ़ें

    Microsoft की ये सर्विसेज हुई ठप, यहां चेक करें लिस्ट
    Microsoft की ये सर्विसेज हुई ठप, यहां चेक करें लिस्ट

    HighLights

    1. Microsoft आउटेज के कारण 365 की कई जरूरी सेवाओं को प्रभावित किया।
    2. Xbox ऐप यूजर को भी ऑनलाइन गेमिंग एक्टिविटी में समस्या का सामना करना पड़ा।
    3. फिलहाल कुठ सेवाओं को बहाल कर दिया गया है, लेकिन अभी भी इनको इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने अब तक के सबसे बड़े आउटेज का सामना किया है। इसके चलते बहुत सी सर्विसेज प्रभावित हुई हैं। इन सर्विसेज के चलते दुनियाभर में कई कंपनियों का सर्वर भी प्रभावित हुए है, जिसमें बैंक, एयरलाइन और हेल्थकेयर आदि शामिल है।

    इसके अलावा इस रुकावट ने Microsoft 365 की कई जरूरी सेवाओं को प्रभावित किया, जिससे बिजनेस और यूजर्स दोनों को ही मुश्किलें हुईं। बता दें कि 19 जुलाई, 2024 को सुबह 3:26 बजे( भारतीय समयानुसार) Microsoft ने इस समस्या का सामना किया है। आइये जानते हैं कि Microsoft 365 की कौन-कौन सी सर्विसेज प्रभावित हुई।

    Microsoft 365 के प्रभावित ऐप्स और प्लेटफॉर्म

    कोर प्रोडक्टिविटी टूल

    • यूजर्स को OneDrive और OneNote पर फाइलों को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है।
    • इसके साथ ही उन्हें सिंक करने में हो रही समस्याओं को भी रिपोर्ट किया गया है।
    • यूजर को Outlook के जरिए ईमेल एक्सेस में भी व्यवधान हो रही है।

    मनोरंजन और सिक्योरिटी

    • इस आउटेज से Xbox ऐप भी प्रभावित हुआ, जिससे यूजर की ऑनलाइन गेमिंग एक्टिविटी में बाधा उत्पन्न हुई।
    • इसके अलावा Microsoft Purview और Viva Engage के साथ सीमित एक्सेस और देरी की रिपोर्ट की गई।

    यह भी पढ़ें - Crowdstrike Update ने दुनियाभर में मचाई अफरा-तफरी, क्या है ये बला जिससे क्रैश हो रहे विंडोज सिस्टम

    बिजनेस फंक्शन

    • PowerBI और Microsoft Fabric को रीड ऑनली मोड तक सीमित कर दिया गया।
    • इससे डेटा एनालिसिस और एप्लिकेशन डेवलपमेंट टूल के साथ यूजर्स का इंटरैक्शन सीमित हो गई।

    कॉलेबरेशन सर्विस और एडमिनिस्ट्रेशन

    • Microsoft Teams के यूजर्स को प्रेजेंस स्टेटस, ग्रुप चैट और यूजर रजिस्ट्रेशन फक्शनालिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
    • IT एडमिन को Microsoft 365 एडमिन सेंटर में बीच-बीच में एक्सेस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में देरी हुई।

    बहाल हुई ये सर्विसेज

    Microsoft के ऑफिशियल सर्विस स्टेटस पोर्टल से पता चलता है कि अधिकांश सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, सिस्टम के पूरी तरह से स्थिर होने के बाद भी कुछ यूजर्स को धीमापन या रुकावटों का अनुभव हो सकता है।

    खबरें और भी

    • Microsoft Defender (सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर)
    • Microsoft Defender for Endpoint (बिजनेस सिक्योरिटी मैनेजमेंट)
    • Microsoft Intune (मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट)
    • Microsoft OneNote (नोट ऐप)
    • OneDrive for Business (फाइल कलेक्शन)
    • SharePoint Online (कॉलेबरेशन प्लेटफॉर्म)
    • Windows 365 (क्लाउड-बेस्ट डेस्कटॉप सर्विस)

    यह भी पढ़ें -Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर