Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Facebook में AI फेस स्कैन फीचर से होगा एज वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे करेगा काम

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 08:22 PM (GMT+05:30)

    मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि यह फेसबुक डेटिंग पर यूजर्स को अपनी उम्र को वेरिफाई करने के लिए प्रेरित करना शुरू करेगा। प्लेटफॉर्म को जिस ...और पढ़ें

    Facebook gets Ai face scan powered age verification feature
    Facebook gets Ai face scan powered age verification feature

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के लिए उसके यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने फेसबुक के लिए Ai-आधारित फेस स्कैन को प्लेटफॉर्म की डेटिंग सेवा में जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को उनके उम्र के हिसाब से एक्सपीरियंस देने में मदद करता है। इसके अलावा अब यूजर्स के पास अपनी एज वेरिफिकेशन करने के लिए एक और विकल्प होगा।

    अमेरिका में आज से होगा लागू

    आज से अमेरिका में फेसबुक डेटिंग पर यूजर्स के लिए न्यू एज वेरिफिकेशन मेथड उपलब्ध होगा। फेसबुक की डेटिंग सेवा के लिए यूजर्स की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसलिए अपनी एज को वेरिफाई करने के लिए यूजर एआई फेस स्कैन मैथर्ड या आईडी वेरिफिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इससे फेसबुक को यह वेरिफाई करने में मदद मिलेगी कि केवल वयस्क यूजर्स ही डेटिंग सेवा का उपयोग कर रहे हैं और नाबालिगों को इसे एक्सेस करने से रोका जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- कब शुरू हुई थी Video Calling सर्विस , किसने-किसको किया था पहला वीडियो कॉल

    कैसे काम करता है AI फेस स्कैन एज वेरिफिकेशन

    इस साल की शुरुआत में मेटा ने अपनी एज वेरिफिकेशन तकनीक की घोषणा की, जो कंपनी को यूजर द्वारा बताई गई आयु और डिवाइस के अनुसार यूजर की उम्र के बीच के अंतर का पता लगाने में मदद करती है। अगर डिवाइस किसी यूजर्स की उम्र को लेकर सदेंह में रहता है, तो उन्हें दो विकल्पों- वीडियो सेल्फी या आईडी प्रूफ का उपयोग करके अपनी एज को वेरिफाई करने के लिए कहा जाता है।

    वीडियो सेल्फी से करें वेरिफिकेशन

    अगर आप वीडियो सेल्फी का ऑप्शन चुनते है, तो आपको सेल्फी रिकॉर्ड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में निर्देशित किया जाएगा। मेटा का कहना है कि वीडियो की एक स्टिल इमेज को Yoti और फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा, जिससे उनकी वास्तविक उम्र का अनुमान लगाया जा सके। इसके बाद फोटो को हटा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक आपकी पहचान नहीं, सिर्फ आपकी उम्र पहचान सकती है।

    खबरें और भी

    आईडी कार्ड से करें वेरिफिकेशन

    वहीं अगर आप दूसरा तरीका अपनाना चाहते हैं तो आपको अपना आईडी कार्ड अपलोड करना है, जिसका उपयोग आपकी उम्र की पुष्टि करने के लिए किया जाएगा।इस आईडी को एन्क्रिप्ट किया जाएगा और सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जाएगा।यह फेसबुक प्रोफाइल पर या किसी और को दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा, यूजर यह तय कर सकता है कि आईडी कितने समय तक संग्रहित रखी जा सकती है। बता दें कि मेटा ने सबसे पहले जून में इंस्टाग्राम पर अपने एज वेरिफिकेशन टूल की टेस्टिंग शुरू की थी।

    यह भी पढ़ें- कहीं छूट तो नहीं गई आपकी ट्रेन ! इन ऐप्स से मिनटों में चेक करें Live Running Status