यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MWC 2024: Foldable Phone के दिन गए! Motorola का 'रूप बदलने वाला' यह फोन आपकी कलाई पर भी हो जाएगा फिट
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) शो में Motorola ने एक अनोखे डिजाइन वाला फोन पेश किया है। मोटोरोला ने कहा है कि ये फ्यूचर में यूजर्स के लिए पसंदीदा ड ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) शो में टेक कंपनियां अपने अपकमिंग डिवाइस की झलक पेश कर रही हैं। मोटोरोला ने भी इस इवेंट में एक आधुनिक फोन की झलक पेश की है।
इस फोन को आप स्मार्टवॉच की तरह कलाई पर बांधकर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इस अनोखे फोन को कंपनी ने फोल्डेबल फोन से भी अलग रूपरेखा के साथ पेश किया है। यहां इसी फोन के बारे में बताने वाले हैं।
बेहद यूनिक है डिजाइन
Motorola के द्वारा पेश किए गए इस फोन की खास बात है कि इसे आप स्मार्टवॉच की तरह ही कलाई पर बांधकर इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी के रूप बदलने वाले फोन को शेप शिफ्टिंग फोन के नाम से पेश किया गया है।

यह फोन अन्य फोल्डेबल फोन्स की तरह मुड़ने का बजाय एडेप्टिव डिस्प्ले के कारण कई तरह के शेप में मुड़ सकता है। इसकी सबसे अनोखी बात 6.9 इंच की स्मार्टवॉच के रूप में कलाई के चारों ओर लपेटने की क्षमता है।
ये भी पढ़ें- MWC 2024: 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन Tecno POVA 6
क्या है इसमें खास?
मोटोरोला ने कहा है कि ये डिवाइस फ्यूचर में यूजर्स के लिए पसंदीदा डिवाइस बन सकता है और एआई-संचालित आउटफिट-मैचिंग वॉलपेपर में से एक के साथ अच्छी तरह से जुड़ने की भी इसकी क्षमता है।
इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन 6.9-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ ये नामहीन एंड्रॉइड फोन फ्लैट से कुछ अलग कॉन्फिगरेशन में पीछे की ओर झुक सकता है।
ये भी पढ़ें- Krutrim AI: Google Gemini और ChatGPT को टक्कर देने आ गया भारत का खुद का चैटबॉट, 20 लैंग्वेज करेगा सपोर्ट