यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Motorola Razr 50 Ultra फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, 3c सर्टिफिकेशन पर मिली ये डिटेल
मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। जहां से पता चलता है कि इसमें 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जबकि पिछले मॉड ...और पढ़ें

HighLights
- Razr 50 Ultra में 68w चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- इस सीरीज के जून में लॉन्च होने की उम्मीद है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह फोन लॉन्च से पहले चाइना 3c सर्टिफिकेशन पर कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। इसे XT2451-4 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट गया है। जिससे संकेत मिलता है कि फोन Motorola Razr 50 Ultra होगा। इस फोन को Razr 40 सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। यहां इसके संभावित स्पेक्स के बारे में जान लेते हैं।
सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ फोन
मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। जहां से पता चलता है कि इसमें 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जबकि, पिछले मॉडल में 33 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सर्टिफिकेशन से ये भी पता चलता है कि इसमें 5 जी नेटवर्क सपोर्ट दिया जाएगा।
Motorola Razr 50 Ultra: संभावित स्पेक्स
इस फोन में 3.6 इंच ओलेड पैनल वाली मेन स्क्रीन और 6.9 इंच साइज में दूसरी डिस्प्ले मिलेगी। फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस 2x जूम के साथ मिलेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 mAh बैटरी मिल सकती है। यह फोन Peach Fuzz, Green और ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
भारत में लॉन्च?
स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा। इसे BIS सर्टिफिकेशन पर इस फोन को कई फीचर्स के साथ लिस्ट किया जा चुका है। दूसरा भारत में रेजर 40 अल्ट्रा मिलता है तो इसको भी यहां लॉन्च किया जाएगा। इसके फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।
खबरें और भी
Motorola Razr 40 Ultra
डिस्प्ले- 6.9 इंच Foldable LTPO AMOLED, 1400 nits ब्राइटनेस
3.6 इंच AMOLED
प्रोसेसर- Snapdragon 8+ Gen 1 (4 nm)
कैमरा- 12MP+13MP, सेल्फी- 32MP
बैटरी- 3,800 mAh, 30w, इसमें 5w वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- WWDC 2024: iOS 18 में मिलेंगे एआई फीचर्स, बेसिक ऐप्स को नई सुविधाओं से किया जाएगा अपग्रेड