Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटोरोला ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन, Motorola Razr 50 भारत में 9 सितंबर को होगा लॉन्च

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 02:17 PM (IST)

    मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च करने के बाद Motorola Razr 50 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस मोटो फ्लिप फोन को चीन मे ...और पढ़ें

    मोटोरोला ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन
    मोटोरोला ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च करने के बाद Motorola Razr 50 लॉन्च कर रहा है। कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब इस फोन को भारत में लाया जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को लाए जाने की डेट को लेकर जानकारी कंफर्म कर दी है। Motorola Razr 50 को लेकर मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    9 सितंबर को लॉन्च होगा Motorola Razr 50

    Motorola Razr 50 को भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। मोटोरोला के इस फोन का लैंडिंग पेज कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो चुका है।

    मोटोरोला का नया फ्लिप फोन सेगमेंट के लार्जेस्ट एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ एंट्री लेगा। फोन का 3.6 इंच एक्सटर्नल डिस्प्ले बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए खास होगा। इसके अलावा, नए मोटोरोला फोन में moto ai की सुविधा रहेगी। मोटोरोला का यह फोन 4 लाख फाेल्ड के लिए सर्टिफाइड है।

    ये भी पढ़ेंः मोटोरोला का नया फ्लिप फोन Motorola Razr 50 भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

     Motorola Razr 50 Ultra की खूबियां

    • Motorola Razr 50 Ultra को कंपनी 4 इंच के cover LTPO pOLED डिस्प्ले के साथ लाती है। फोन 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1272x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है।
    • फोन 6.9 इंच LTPO 10 bit फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ लाया गया है। डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
    • Motorola Razr 50 Ultra को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 storage के साथ सिंगल वेरिएंट में आता है।
    • Motorola Razr 50 Ultra को 4,000mAh बैटरी और 68W चार्जर के साथ खरीदा जा सकेगा। चार्जर फोन के साथ ही ऑफर किया जा रहा है। फोन 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
    • Razr 50 Ultra को 50MP मेन और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ लाया गया है। फोन 32MP फ्रंट कैमरा से लैस है।

    खबरें और भी