Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दमदार ऑडियो क्वालिटी, 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट का बैकअप; लॉन्च हुए Noise Air Buds 6

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 06:00 PM (IST)

    Noise Air Buds 6 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कल 7 जनवरी से इनकी पहली सेल लाइव होने वाली है। इन्हें कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट से खर ...और पढ़ें

    आज लॉन्च हुए नॉइज के नए ईयरबड्स
    आज लॉन्च हुए नॉइज के नए ईयरबड्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने भारत में अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी ANC के साथ Noise Air Buds 6 को लेकर आई है। इन्हें Bragi के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। इनमें अच्छा ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए एडवांस फीचर्स की पेशकश की गई है। लेटेस्ट बड्स में क्लियर साउंड और डीप बास के लिए 12.4mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं।

    बड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं, जो 32db तक बाहरी आवाज को रोकता है। इन्हें सिंगल चार्जिंग में 50 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि ये इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी की बदौलत महज 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट यानी दो घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दे सकते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से इन्हें IPX5 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिली हुई है।

    Noise Air Buds 6 के फीचर्स

    ये वॉइस रिकग्निशन की मदद से मनपसंद सर्विस को फास्ट और सिक्योर एक्सेस करने की परमिशन देते हैं। कॉलिंग के दौरान फालतू की आवाज नहीं आती है। साथ ही वॉल्यूम भी अपने आप एडजस्ट हो जाती है।

    इनका वॉइस कंट्रोल फीचर यूजर्स को प्लेलिस्ट मैनेज और वॉल्यूम को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। इनमें अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड और मल्टीप्वॉइंट कनेक्टिविटी दी गई है, जो कई डिवाइस के बीच स्विच करने को आसान बनाती है।

    लेटेस्ट बड्स गूगल फास्ट पेयरिंग, इन ईयर डिटेक्शन और कस्टमाइजेबल शॉर्टकट एक्शन बटन जैसी खूबियों से लैस हैं। कॉल मैनेजमेंट को बेहतर करने में Bragi के एडवांस फीचर्स भी मदद करते हैं। इनमें फास्ट म्यूट और साइडटोन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Noise Air Buds 6 के क्विक स्पेसिफिकेशन

    • 12.4mm ड्राइवर्स
    • ANC
    • Quad mic ENC
    • 50 घंटे का बैकअप
    • Low latency up to 50ms
    • इन-ईयर डिटेक्शन
    • गूगल फास्ट पेयरिंग
    • वॉइस और टच कंट्रोल
    • फास्ट म्यूट, मल्टीप्वाइंट कनेक्टिविटी, स्मॉल कॉल, कस्टमाइजेबल ईक्यू
    • IPX5 वॉटर रेजिस्टेंट

    कीमत और अवेलेबिलिटी

    Noise Air Buds 6 को 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है। ईयरबड्स को Pebble Grey, Sage Blue और Charcoal Black कलर में खरीदा जा सकता है। इनकी सेल कल यानी 7 जनवरी से नॉइज की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लाइव होने वाली है। अगर ग्राहक इसे आज ही प्री-बुक करते हैं तो उन्हें 899 रुपये तक का स्पेशल कूपन मिल सकता है। प्री-बुकिंग के लिए 399 रुपये खर्च करने होंगे।

    यह भी पढ़ें- कंपकंपाती सर्दी में हाथ से कपड़े धुलने का झंझट खत्म, सस्ते में मिल रही ये Washing machine