Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noise ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna, कीमत इतनी की आ जाएगा नया स्मार्टफोन

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:09 PM (IST)

    Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग भारत में लॉन्च कर दी है। इस रिंग को लूना नाम दिया गया है। ये डिवाइस आपकी हेल्थ का ध्यान रखती है। कीमत की बात करें तो ...और पढ़ें

    Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna भारत में लॉन्च की।
    Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna भारत में लॉन्च की।

    HighLights

    1. Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna को भारत में लॉन्च कर दिया है।
    2. यह अपने यूजर्स की डेली हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखती है।
    3. लूना रिंग की कीमत 14,999 रुपये है और इसे आज यानी 4 अक्टूबर से gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है, जिसे लूना रिंग कहा है। स्मार्ट वियरेबल को अपने यूजर्स की डेली हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखती है। इसमें तीन मुख्य मेट्रिक्स -Sleep, Readiness और Activity मिलती है। इतना ही नहीं ये 70 से अधिक मेट्रिक्स पर नजर रखती है और इसमें एडवांस सेंसर और बेहतर फीचर मिलता है।

    लूना स्मार्ट रिंग की कीमत और ऑफर

    • कीमत की बात करें तो लूना रिंग की कीमत 14,999 रुपये है और इसे आज यानी 4 अक्टूबर से gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
    • ये स्मार्ट रिंग सात-रिंग साइज और पांच रंग ऑप्शन में आती है। अगर आपने इसे एक्सक्लूसिव प्रायोरिटी एक्सेस पास के साथ प्री-बुक किया है, तो खरीदारी के दिन आपको 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
    • इसके अलावा पास धारक स्मार्ट आईवियर, नॉइज i1 पर अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

    यह भी पढे़ें- Ring One: भारत की ये पहली स्मार्ट रिंग विदेशों में भी होगी लॉन्च, मिलेंगे कई खास फीचर्स

    लूना रिंग के स्पेसिफिकेशंस

    • जैसा कि हम बता चुके हैं क नॉइज की लूना रिंग 70 से अधिक मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकती है। ये Sleep, Readiness और Activity स्कोर की डेली मॉनिटरिंग करती है।
    • इसके अलावा इसमें तापमान सेंसर आहार और व्यायाम के प्रभाव को ट्रैक करने की क्षमता है।
    • नॉइस लूना रिंग को अल्ट्रा-लाइटवेट 3mm फॉर्म फैक्टर के साथ डिजाइन किया गया है, जो आपको बेहतर अनुभव देती है।
    • इसे फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम और हीरे जैसी कोटिंग से बनाया गया है। यह डिवाइस BLE 5 तकनीक और 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंट के साथ आती है।
    • स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज करने पर 6 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है।

    यह भी पढे़ें- Boat Smart Ring: बोट ने लॉन्च की पहली स्मार्ट रिंग, पल-पल देगी हेल्थ की जानकारी, एक टच से क्लिक होगी फोटो

    खबरें और भी