विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noise के नए Open-Ear ईयरबड्स लॉन्च, Bose साउंड और 28 घंटे तक चलेगी बैटरी

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:00 PM (IST)

Noise ने अपने नए Master Buds Open ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इनमें ...और पढ़ें

Noise के नए Open-Ear ईयरबड्स लॉन्च, Bose साउंड और 28 घंटे तक चलेगी बैटरी

Noise के नए Open-Ear ईयरबड्स लॉन्च, Bose साउंड और 28 घंटे तक चलेगी बैटरी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नए Open-Ear ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं तो Noise आपके लिए नए Master Buds Open ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स लेकर आया है। ये कंपनी के मास्टर सीरीज का हिस्सा हैं और इनमें Sound by Bose टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है जो इन्हें और भी खास बना रहा है। कंपनी ने इन्हें पहली बार पिछले महीने IFA Berlin में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। चलिए इनके फुल स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

Noise Master Buds Open के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Noise Master Buds Open में 10.8mm कस्टम डायनेमिक ड्राइवर देखने को मिल रहे हैं, जिससे बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही बड्स में Bose के साथ मिलकर तैयार किया गया Dynamic EQ टेक्नोलॉजी है, जिसमें 6 अलग-अलग प्रीसेट मिल रहे हैं। साथ ही ईयरबड्स में एर्गोनॉमिक C-Bridge ओपन-ईयर डिजाइन मिल रहा है।

बड्स को आप लंबे टाइम तक यूज कर सकते हैं और इससे कानों को भी आराम मिलेगा। साथ ही बड्स में आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। ये डिजाइन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए यूजफुल हो सकता है जो म्यूजिक सुनते वक्त अपने आसपास के माहौल से जुड़े रहना चाहते हैं।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 3.24.31 PM

ड्यूल कनेक्टिविटी और 4-Mic

बड्स में कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है। इससे आप आसपास के शोर को कम करके कॉल के दौरान यूजर की आवाज को क्लियर सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में Bluetooth 5.4 और ड्यूल कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि बड्स को दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

इतना ही नहीं Android यूजर्स को Google Fast Pair सपोर्ट भी मिलने वाला है। साथ ही बड्स में Noise Audio App के जरिए टच जेस्चर, कस्टम इक्वलाइजर और Sound by Bose के प्रीसेट को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एप में Spatial Audio, AI Voice Assistant और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

बैटरी बैकअप भी शानदार

इन नए Master Buds Open में टोटल 28 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देखने को मिलने वाला है। बड्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिल रही है, जिससे पसीने और हल्की पानी की छींटों से सेफ्टी मिलती है।

Master Buds Open की कीमत और उपलब्धता

Master Buds Open की शुरुआती लॉन्च कीमत 7,999 रुपये है। इन्हें आप Carbon और Mercury दो मेटैलिक फिनिश में खरीद सकेंगे। इनकी प्री-बुकिंग 1 अक्टूबर से और सेल 23 अक्टूबर से Noise की वेबसाइट, Amazon.in, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales पर शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- 9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर