यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्रिसमस के मौके पर Nothing का एलान, Phone 2 की कीमत में हुई भारी कटौती; 38 हजार से कम हुआ दाम
Nothing ने भारत में Nothing Phone (2) की कीमत में कटौती का एलान किया है। कीमत में कटौती के बाद इस फोन का दाम 38 हजार रुपये से भी कम हो गया है। कंपनी न ...और पढ़ें

HighLights
- नथिंग क्रिसमस के मौके पर फोन 2 को कम दाम में ऑफर कर रहा है।
- Phone 2 की कीमत में कटौती को लेकर एक नया पोस्ट सामने आया है।
- Phone 2 को ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक सस्ते में खरीद सकते हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Nothing Phone (2) के बारे में सोच सकते हैं।
दरअसल, नथिंग के इस फोन को कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी ने भारत में Nothing Phone (2) की कीमत में कटौती का एलान किया है। कीमत में कटौती के बाद इस फोन का दाम 38 हजार रुपये से भी कम हो गया है।
क्यों कम हो रही फोन की कीमत
(4).jpg)
दरअसल, नथिंग अपने ग्राहकों को क्रिसमस के मौके पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। कंपनी ने एक लेटेस्ट ट्वीट के साथ जानकारी दी है कि इस बार क्रिसमस कुछ पहले ही मना रहे हैं।
Christmas came early this year! Grab the best offers on Phone (2) @Flipkart @cromaretail @VijaySales. pic.twitter.com/ZkTc2C3l2A
— Nothing India (@nothingindia) December 8, 2023
Nothing Phone (2) को कंपनी के पार्टनर स्टोर से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
कहां से खरीद सकते हैं Nothing Phone (2)
.jpg)
Nothing Phone (2) की खरीदारी फ्लिपकार्ट, क्रोमा और विजय सेल्स से की जा सकती है। तीनों ही ऑनलाइन वेबसाइट पर फोन की कीमत को चेक किया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट
- Nothing Phone (2) के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 की जगह 41,999 में खरीद सकते हैं।
- Nothing Phone (2) के 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 की जगह 44,999 में खरीद सकते हैं।
- Nothing Phone (2) की खरीदारी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करने पर 6000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है।
- Nothing Phone (2) की खरीदारी PNB Credit Cards से करते हैं तो 1000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Phone (2) के बाद एक नया और सस्ता Smartphone लाने की तैयारी में Nothing, इस वेबसाइट पर दिखा डिवाइस
विजय सेल्स और क्रोमा
- Nothing Phone (2) के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- Nothing Phone (2) (White) 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 40,999 में खरीद सकते हैं।
- Nothing Phone (2) (Dark Grey) 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 में खरीद सकते हैं।