यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पावरफुल प्रोसेसर के साथ धमाकेदार होगी Nothing Phone (2) की एंट्री, जल्द आ रहा ये नया फोन
Nothing Phone (2) Processor Nothing Phone (2) के लिए बहुत जल्द यूजर्स का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। फोन को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। फोन क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nothing Phone (2) के लिए यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एलान किया है कि अपकमिंग डिवाइस को इसी साल लाया जा रहा है। हालांकि, यूजर्स को अभी फोन की लॉन्चिंग डेट जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस बीच नए डिवाइस Nothing Phone (2) के प्रोसेसर को लेकर एक नया अपडेट मिल रहा है।
दमदार प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा नया फोन
दरअसल जहां एक ओर डिवाइस के डिजाइन को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी Nothing Phone (2) को भी Nothing Phone (1) की तरह ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ ला सकती है।
.jpg)
टेक कंपनी ने नए डिवाइस को लेकर जानकारी दी है कि फोन को Snapdragon 8 series के पावरफुल प्रोसेसर से लैस बनाने के लिए क्वालकम के साथ मिल कर काम कर रही है। हालांकि, इसी के साथ डिवाइस की कीमत को लेकर भी जानकारों के मत सामने आ रहे हैं।
प्रोसेसर के साथ कीमत का लगाया जा रहा अंदाजा
जानकारों की मानें तो Nothing Phone (2) अगर Snapdragon 8 series के पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है तो इसकी कीमत में भी मौजूदा डिवाइस के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, कंपनी की ओर से भी सकेत दिए गए हैं कि फोन टॉप ऑफ द स्पेसिफिकेशन के साथ प्रीमियम कीमत पर पेश किया जा सकता है।
खबरें और भी
भारतीय यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा नया डिवाइस
नथिंग का पहला डिवाइस Nothing Phone (1) भारतीय यूजर्स के लिए भी लाया गया था। वहीं अब माना जा रहा है कि अपकमिंग डिवाइस Nothing Phone (2) भी भारतीय यूजर्स के लिए लाया जाएगा।
.jpg)
हालांकि, कंपनी ने Nothing Phone (1) को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया था, लेकिन अपकमिंग डिवाइस को लेकर ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है।Nothing Phone (1) की बात करें तो यह डिवाइस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट ऑफर्स के साथ फोन को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं।