Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympic Games Paris 2024: गूगल ने Sport Climbing पर बनाया आज का डूडल, नीली चिड़िया कर रही चढ़ाई

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    Olympic Games Paris 2024 गूगल पेरिस ओलंपिक का जश्न एक अलग अंदाज में मना रहा है। इवेंट शुरू होने के साथ ही गूगल ने ओलंपिक गेम्स के लिए डूडल जारी करना ...और पढ़ें

    गूगल ने Sport Climbing पर बनाया आज का डूडल
    गूगल ने Sport Climbing पर बनाया आज का डूडल

    HighLights

    1. गूगल पेरिस ओलंपिक के लिए रोजाना एक डूडल बना रहा है।
    2. आज का गूगल डूडल Sport Climbing पर बनाया गया है।
    3. पेरिस ओलंपिक के लिए पहला डूडल 26 जुलाई को बना था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज पेरिस ओलंपिक का 12वां दिन है। इसी कड़ी में गूगल ने एक नया डूडल जारी कर दिया है। आज का गूगल डूडल Sport Climbing पर बनाया गया है। मालूम हो कि गूगल पेरिस ओलंपिक शुरू होने के साथ ही रोजाना ही एक नया डूडल जारी कर रहा है। पेरिस ओलंपिक के लिए सबसे पहला डूडल 26 जुलाई को बनाया गया था। इसके बाद रोज ओलंपिक से जुड़े एक खास खेल को लेकर डूडल जारी किया जा रहा है।

    डूडल में नीली चिड़िया कर रही चढ़ाई 

    आज के डूडल में गूगल ने एक नीली चिड़िया को क्लांबिंग करते दिखाया है। चिड़िया चढ़ाई करते हुए आखिर में शिखर पर पहुंचते भी नजर आती है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है- दूसरी योजनाओं को फिलहाल के लिए रोक दें, क्योंकि यह मुख्य कार्यक्रम मनोरंजक है! चढ़ाई करने वाले प्रतियोगियों के लिए जीत बस हाथ में है!

    क्या है स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

    स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एक चढ़ाई से जुड़ा कॉम्पटीशन है। यह 1940 के दशक में पूर्व यूएसएसआर में शुरू हुआ। यह खेल 1991 में पहली विश्व चैम्पियनशिप से पहले 1980 के दशक में पॉपुलर होना शुरू हो गया था। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में कई तरह के खेल शामिल होते हैं। Olympic Games Paris 2024 में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, आज मेन सेमीफाइनल मुकाबला होगा। खेल में दक्षिण अफ्रीका से एम. जांसे वैन रेंसबर्ग, ऑस्ट्रेलिया से सी. हैरिसन, ग्रेट ब्रिटेन से एच. मैकआर्थर जैसे दूसरे एथलीट शामिल होंगे।

    ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन

    पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक तीन मेडल जीत चुका है। आज 12वें दिन देश को विनेश फोगाट से चौथे मेडल की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर नीरज चोपड़ा फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर गए हैं। ऐसे में भारत को उनसे भी पदक की उम्‍मीद है। आज एथलेटिक्‍स गोल्‍फ टेबल टेनिस भारोत्तोलन और कुश्‍ती के मुकाबले होंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट आज दिलाएंगी चौथा मेडल, एक क्लिक में पढ़ें 12वें दिन का शेड्यूल