Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympic Games Paris 2024: नीली चिड़िया रिंग पर दिखा रही करतब! Google ने जिम्नास्टिक्स पर बनाया Doodle

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:35 AM (IST)

    Olympic Games Paris 2024 ओलंपिक के मौके पर गूगल रोजाना हर दिन एक नया डूडल जारी कर रहा है। हर दिन का डूडल ओलंपिक के एक खास खेल से जुड़ा होता है। इसी कड ...और पढ़ें

    नीली चिड़िया रिंग पर दिखा रही करतब! ओलंपिक के 9वें दिन गूगल ने बनाया जिम्नास्टिक्स पर Doodle
    नीली चिड़िया रिंग पर दिखा रही करतब! ओलंपिक के 9वें दिन गूगल ने बनाया जिम्नास्टिक्स पर Doodle

    HighLights

    1. आज ओलंपिक के 9वें दिन गूगल ने नया डूडल जारी किया है।
    2. आज के गूगल डूडल की थीम जिम्नास्टिक्स रखी गई है।
    3. गूगल ने ओलंपिक पर पहला डूडल 26 जुलाई को बनाया था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पेरिस में ओलंपिक गेम्स चल रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू हुए हैं। इसी के साथ आज यानी रविवार, 4 अगस्त को ओलंपिक का 9वां दिन है। ओलंपिक खेल 11 अगस्त तक चलेंगे। इसी कड़ी में टेक कंपनी गूगल भी ओलपिंक का जश्न एक अलग अंदाज में मना रही है। कंपनी रोज एक नया डूडल जारी कर रही है। हर दिन का डूडल ओलंपिक के किसी एक खेल से जुड़ा होता है। आज के डूडल में एक नीली चीड़िया रिंग पर करतब दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, आज का गूगल डूडल Gymnastics Rings को लेकर तैयार किया गया है। गूगल डूडल की थीम आज जिम्नास्टिक्स रखी गई है।

    जिम्नास्टिक्स रिंग खेल का फाइनल आज शाम

    इस डूडल पर क्लिक करने के साथ गूगल यूजर्स जिम्नास्टिक्स के शेड्यूल और नतीजे चेक कर सकते हैं। गूगल डूडल पर जानकारी दी गई है कि ओलंपिक खेल पेरिस 2024 में जिम्नास्टिक्स रिंग खेल का फाइनल आज शाम साढ़े 6 बजे होगा। फाइनल में चीन के जे॰ ज़ौ, वाई० लुई, ग्रेट ब्रिटेन के एच॰ हेप्वर्थ, बेल्जियम के जी॰ कैल, तुर्किये के ए॰ आसिल और दूसरे एथलीट शामिल होने जा रहे हैं।

    आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है-जब आपके पास रिंग्स हैं तो पंखों की क्या ज़रूरत है? पुरुषों के रिंग्स फ़ाइनल बर्सी एरिना में हो रहे हैं।

    ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन

    आज ओलंपिक का 9वें दिन भारत के लिए भी खास होगा। भारतीय हॉकी टीम का सामना क्‍वार्टर फाइनल में इंग्‍लैंड से होगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम की कोशिश होगी कि वे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकें। इसके अलावा बैडमिंटन के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा।

    ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का सामना इंग्‍लैंड से, लक्ष्‍य सेन की नजर फाइनल पर; 9वें दिन का पूरा शेड्यूल एक नजर में

    खबरें और भी