Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 24 हजार से ज्यादा की ऐसे कर सकते हैं बचत

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 10:18 AM (IST)

    ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को स्मार्टफोन पर सस्ती डील ऑफर की जा रही है। इस डील का फायदा आप भी उठा सकते हैं। दरअसल वनप्लस के एक पॉपुलर 5G Smartph ...और पढ़ें

    OnePlus के 50MP कैमरे वाले 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
    OnePlus के 50MP कैमरे वाले 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

    HighLights

    1. OnePlus Nord CE 3 5G को कम कीमत पर घर ले जा सकते हैं।
    2. ICICI Bank Credit Card के साथ 2000 की बचत कर सकते हैं।
    3. वनप्लस के 8GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पर बचत कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर पुराने स्मार्टफोन को चला कर बोर गए हैं और नए स्मार्टफोन के लिए एक अच्छी डील का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बनाने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को स्मार्टफोन पर सस्ती डील ऑफर की जा रही है। इस डील का फायदा आप भी उठा सकते हैं।

    कौन-से स्मार्टफोन पर मिल रही डील

    दरअसल, वनप्लस के पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G को कम कीमत पर घर ले जाने का मौका मिल रहा है। OnePlus Nord CE 3 5G को कम कीमत पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 5G के 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये लिस्ट की गई है। हालांकि, वेबसाइट से फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स में मोटी बचत कर सकते हैं।

    OnePlus Nord CE 3 5G पर बैंक ऑफर्स

    बैंक ऑफर्स की बात करें तो ICICI Bank Credit Cards और OneCard Credit Card से फोन की खरीदारी करने पर 2000 रुपये की बचत की जा सकती है। हालांकि, इस ऑफर के लिए 20799 रुपये की मिनिमम खरीदारी जरूरी होगी। HSBC Cashback Card Credit से पेमेंट करते हैं तो 500 रुपये की बचत की जा सकती है। इस डिस्काउंट के लिए 1000 रुपये की मिनिमम खरीदारी जरूरी होगी।

    OnePlus Nord CE 3 5G एक्सचेंज ऑफर

    पुराने फोन को अब इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो OnePlus Nord CE 3 5G को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। अमेजन पर OnePlus Nord CE 3 5G के लिए 24,900 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू ऑफर की जा रही है।

    खबरें और भी

    हालांकि, यहां बताना जरूरी होगी कि पुराने डिवाइस की स्थिति पर ही नए फोन की एक्सचेंज वैल्यू तय की जाती है।

    स्मार्टफोन की खूबियां

    • प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 782G मोबाइल प्लेटफॉर्म
    • डिस्प्ले-6.7 इंच, 120 Hz AMOLED FHD+,
    • बैटरी -5000 mAh और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग
    • कैमरा-50MP Sony IMX890, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस, 16MP फ्रंट कैमरा
    • वेरिएंट-8 GB + 128 GB

    Disclaimer: स्मार्टफोन पर बताया गया ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान देखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स में बदलाव होता रहता है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही खरीदारी करें।