OnePlus के कई स्मार्टफोन्स हुए महंगे, कीमतों में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी; खरीदने से पहले देख लें नई कीमतें
वनप्लस ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, N6 और N6x शामिल हैं। मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ ...और पढ़ें

OnePlus के कई स्मार्टफोन्स हुए महंगे, कीमतों में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी; खरीदने से पहले देख लें नई कीमतें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई OnePlus का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। हाल के महीनों में मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के बीच अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के कई डिवाइसेज की कीमतें बदली हैं।
अब OnePlus Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, OnePlus N6 और हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6x की कीमतों में इजाफा होने की जानकारी कुछ रिपोर्ट्स में सामने आई है। कुछ मॉडल्स की कीमत में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। चलिए जानते हैं कि कौन-सा मॉडल अब कितना महंगा हुआ...
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत बढ़ी
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब ₹28,999 हो गई है, जो पहले ₹25,999 में उपलब्ध था। जबकि फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 से बढ़कर ₹30,999 और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 तक पहुंच गई है।
OnePlus Nord 6 भी हो गया महंगा
दूसरी तरफ OnePlus Nord 6 के दोनों वेरिएंट्स की कीमतें भी अब ₹2,000 बढ़ गई हैं। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट अब ₹46,999 में, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹52,999 में मिल रहा है। जबकि इस फोन की पुरानी कीमत क्रमशः ₹44,999 और ₹50,999 थी।
Nord CE 6 की कीमत बढ़ी
OnePlus Nord CE 6 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भी ₹25,999 से बढ़कर ₹28,999 तक पहुंच गई है। इसी तरह 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹27,999 से बढ़कर ₹30,999 और 8GB + 256GB मॉडल ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 पर पहुंच गया है।
OnePlus N6 और N6x की नई कीमतें
हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत भी अब ₹22,999 से बढ़कर ₹24,999 हो गई है। जबकि इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब ₹26,999 हो गई है, जो पहले ₹24,999 में मिल रहा था।
इसके अलावा जुलाई में लॉन्च हुआ OnePlus N6x भी ₹2,000 महंगा हो गया है। इसका 4GB + 64GB वेरिएंट अब ₹18,999 से बढ़कर ₹20,999 में मिल रहा है जबकि इसका 4GB + 128GB मॉडल ₹20,999 से बढ़कर ₹22,999 में मिल रहा है। नई कीमतें OnePlus India की वेबसाइट पर भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

