विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया Smart Projector लॉन्च: 200 इंच तक स्क्रीन, 4K कंटेंट सपोर्ट और 9000 लुमेंस तक की ब्राइटनेस

Updated: Mon, 17 Aug 2026 01:00 PM (IST)

XElectron ने भारत में अपना नया Techno Plus Android 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह 1080P Full HD रिजॉल्यूशन, 4K सपोर्ट, 200 इंच स्क्रीन और 9000 लुमेंस ब्राइटनेस के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹8,499 है।

नया Smart Projector लॉन्च: 200 इंच तक स्क्रीन, 4K कंटेंट सपोर्ट और 9000 लुमेंस तक की ब्राइटनेस

नया Smart Projector लॉन्च: 200 इंच तक स्क्रीन, 4K कंटेंट सपोर्ट और 9000 लुमेंस तक की ब्राइटनेस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। XElectron ने इंडियन मार्केट में अपना नया Techno Plus Android 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये प्रोजेक्टर Native 1080P Full HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। साथ ही इसमें 4K कंटेंट सपोर्ट और 200 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्शन कैपेसिटी भी मिल रही है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देता है।

प्रोजेक्टर में Android 14, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, WiFi 6, Bluetooth 5.0 और 180 डिग्री Rotatable Design जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।प्रोजेक्टर में 1920×1080 पिक्सल का Native Full HD रिजॉल्यूशन मिल रहा है और ये 4K कंटेंट को भी डिकोड कर सकता है।

साथ ही प्रोजेक्टर में 5000:1 का Dynamic Contrast Ratio मिल रहा है। कंपनी के अनुसार, LED लाइट सोर्स 9000 लुमेंस तक की ब्राइटनेस दे सकता है। साथ ही 200 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट प्रोजेक्ट किया जा सकता है, जिससे घर पर ही आपको सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Android 14 के साथ OTT एप्स का सपोर्ट

प्रोजेक्टर में न सिर्फ Android 14 मिल रहा है बल्कि इसमें कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिल रहा है। प्रोजेक्टर में यूजर्स Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म से सीधे कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। प्रोजेक्टर के लिए अलग से कोई स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 12.23.32 PM

180 डिग्री तक घूम सकता है प्रोजेक्टर

प्रोजेक्टर में 180 डिग्री Rotatable डिजाइन मिल रहा है, जिससे दीवार या छत पर भी आसानी से स्क्रीन प्रोजेक्ट की जा सकती है। साथ ही इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन भी मिल रहा है जो इमेज को ऑटोमैटिक तरीके से अलाइन करने में मदद करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो प्रोजेक्टर में Dual-Band 2.4GHz/5GHz WiFi 6 और Bluetooth 5.0 मिल रहा है। Bluetooth के जरिए वायरलेस स्पीकर, हेडफोन और साउंडबार आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। हालांकि इसमें Built-in Bass Speaker भी मिल रहे हैं। प्रोजेक्टर 25 लैंग्वेज को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी और बंगला भी शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो XElectron Techno Plus Android 14 Smart Home Projector की कीमत ₹8,499 है। इसे आप Amazon India, XElectron की वेबसाइट और ऑथॉरिजेड रिटेल चैनल्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस प्रोजेक्टर के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी