विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OpenAI भारत में शुरू किया ChatGPT Ads, Free और Go यूजर्स को दिखेंगे विज्ञापन; इन यूजर्स को मिलेगी छूट

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:06 PM (IST)

OpenAI ने भारत में ChatGPT Ads की घोषणा की है, जो फ्री और गो सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को दिखाए जाएंगे।

OpenAI भारत में शुरू किया ChatGPT Ads

OpenAI भारत में शुरू किया ChatGPT Ads

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने भारत में ChatGPT Ads का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि वे फ्री और गो सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को विज्ञापन दिखाएगा। OpenAI का कहना है कि इन विज्ञापनों को स्पष्ट लेबल और चैटजीपीटी के रिस्पॉन्स से अलग डिस्प्ले किया जाएगा। विज्ञापन के रोलआउट के शुरुआती चरण में कंपनी ने Ads Manager प्लेटफॉर्म WPP और Omnicom के साथ पार्टनरशिप की है।

ChatGPT Ads का एलान

OpenAI ने बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म में एड उन यूजर्स को दिखाए जाएंगे, जो ChatGPT के फ्री और Go सब्सक्रिप्शन यूज कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स को एड लॉगइन होने पर दिखाई देंगे। ये विज्ञापन वयस्क यूजर्स को दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि ChatGPT Plus, Pro, Business, Enterprise और Education प्लान वाले यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि विज्ञापन चैटजीपीटी के रिस्पॉन्स के ठीक नीचे प्रासंगिक स्पॉन्सर प्रोडक्ट या सर्विस के ही दिखाई देंगे।

 

कंपनी ने दावा किया है कि विज्ञापन में स्पष्ट रूप से लेबल स्पॉन्सर का मार्क देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स को चैटजीपीटी पर विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी संवेदनशील और रेगूलेटेड टॉपि जैसे मेंटल हेल्थ और पॉलिटिक्स से जुड़े रिस्पॉन्स पर विज्ञापन नहीं दिखाएगी।

एड-एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप

OpenAI ने बताया कि एड-मैनेजमेंट के लिए WPP और Omnicom के साथ पार्टनरशिप की है। फिलहाल इस हफ्ते कंपनी 50 के करीब ब्रांड्स के विज्ञापन दिखाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी आगे और भी एंजेसियों के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। 4 सितंबर से कंपनी सेल्फ-सर्व एड मैनेजर लेकर आएगी। इसकी मदद से कंपनियां ChatGPT पर अपने विज्ञापन दिखा सकती हैं, जिसके लिए डेली बजट 725 रुपये से शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें- OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए लॉन्च किया ChatGPT for Teens, जानिए फीचर्स