विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए लॉन्च किया ChatGPT for Teens, जानिए फीचर्स

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 09:32 PM (IST)

OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सुरक्षित और पढ़ाई के अनुकूल माहौल देने के मकसद ...और पढ़ें

OpenAI लाया ChatGPT for Teens.

OpenAI लाया ChatGPT for Teens. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए नए सेफ्टी और लर्निंग फीचर ला रहा है, जिससे टीनएज यूजर्स को ChatGPT का एक खास एक्सपीरिएंस मिलेगा। ये नया फीचर कम उम्र के यूजर्स के AI चैटबॉट इस्तेमाल करने के तरीके को बदल देगा। इसमें सेफ और जिम्मेदार यूज़ के लिए एक्स्ट्रा सेफगार्ड्स और टूल्स जोड़े गए हैं। इसके साथ ही OpenAI पेरेंट्स को भी अपने बच्चों के ChatGPT यूज पर कुछ ऑप्शनल कंट्रोल्स देगा। 'ChatGPT for Teens' का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है और आने वाले हफ्तों में ये सभी एलिजिबल अकाउंट्स पर दिखने लगेगा।

Study Mode और सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ChatGPT for Teens

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में 'ChatGPT for Teens' का एलान करते हुए बताया कि ये रेगुलर चैटबॉट के साथ एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स और लर्निंग टूल्स को कंबाइन करेगा। 18 अगस्त से इसका ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है, जो Free और Paid पर्सनल प्लान वाले एलिजिबल टीन अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है।

OpenAI अपने एज-डिटेक्शन सिस्टम की मदद से ये तय करेगा कि कोई अकाउंट 18 साल से कम उम्र के यूजर का है या नहीं। 13 से 17 साल के यूजर्स टीन एक्सपीरियंस ऐक्सेस करने के लिए खुद भी अपना एज एंटर कर सकते हैं। ये रोलआउट आने वाले हफ्तों में बढ़ेगा, इसलिए हो सकता है कि ये अभी तुरंत हर अकाउंट पर न दिखे।

लर्निंग फीचर्स में 'Study Mode' शामिल है, जो टीनएजर्स को सीधे आंसर देने के बजाय सवालों, हिंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस के साथ प्रॉब्लम सॉल्व करने में मदद करता है। जब यूजर्स होमवर्क में मदद मांगेंगे, तो ChatGPT उन्हें खुद स्टडी मोड यूज़ करने का सजेशन दे सकता है। इसके अलावा क्विज और दूसरे टूल्स की मदद से वे अपनी प्रैक्टिस और समझ को चेक कर सकते हैं।

'Study Hours' फीचर की मदद से चुने गए समय पर नई चैट्स के लिए स्टडी मोड को डिफॉल्ट बनाया जा सकता है। टीन्स खुद भी ये टाइमिंग सेट कर सकते हैं और उनसे लिंक्ड पेरेंट्स या गार्जियन भी इसे सेट कर सकते हैं। वहीं 'Quiet Hours' फीचर तय समय पर ChatGPT के यूज को ब्लॉक या लिमिट कर सकता है।

टीन एक्सपीरियंस में सेल्फ-हार्म, वायलेंस, ईटिंग डिसऑर्डर, खतरनाक एक्टिविटीज और एडल्ट या ग्राफिक कंटेंट को लेकर काफी सख्त सेफगार्ड्स लागू किए गए हैं। लंबे सेशन के दौरान ChatGPT यूजर्स को ब्रेक लेने की सलाह दे सकता है और याद दिला सकता है कि ये सिर्फ एक AI टूल है। इमेज अपलोड करने से पहले, ये टीन्स को सेंसिटिव जानकारी चेक करने की वॉर्निंग भी दे सकता है।

पेरेंट्स और गार्जियन सिलेक्टेड सेटिंग्स को मैनेज करने के लिए 'Parental Controls' के जरिए अपने अकाउंट्स को लिंक कर सकते हैं। वे Study Hours और Quiet Hours का इस्तेमाल तो कर सकते हैं, लेकिन अपने बच्चों की पर्सनल चैट्स को पढ़ या मॉनिटर नहीं कर पाएंगे। कुछ बेहद गंभीर और हाई-रिस्क मामलों में ही OpenAI लिंक्ड पेरेंट को सिर्फ उतनी ही जानकारी के साथ सेफ्टी अलर्ट भेजेगा, जितनी बच्चे की मदद के लिए जरूरी हो।

ChatGPT for Teens ग्लोबली रोलआउट हो रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में ये 8 सितंबर तक पूरी तरह उपलब्ध होगा। अलग-अलग रीजन्स के हिसाब से कुछ फीचर्स बदल सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल पढ़ाई के अलावा क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, कुछ नया सीखने और रोजमर्रा के सवालों के लिए भी किया जा सकता है।

जैसे ही ChatGPT ये डिटेक्ट करेगा कि अकाउंट होल्डर की उम्र 18 या उससे ज्यादा हो गई है, अकाउंट ऑटोमैटिकली टीन एक्सपीरियंस से बाहर आ जाएगा। इसके बाद एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन हट जाएगी और लिंक्ड पेरेंटल-कंट्रोल्स भी खत्म हो जाएंगे। अगर कोई यूजर गलती से टीन एक्सपीरियंस में चला गया है, तो वह अपनी उम्र वेरिफाई कराकर इसे हटवा सकता है। पेरेंटल कंट्रोल्स जैसी सेटिंग्स को बाद में भी दोबारा ऑन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: एक ही जगह पर अलग-अलग फोन में 5G स्पीड इतनी अलग क्यों? ज्यादातर लोग नहीं जानते