विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OpenAI ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे स्मार्ट एआई मॉडल ChatGPT-6 Astra, क्या है इसमें सबसे खास?

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:57 AM (IST)

ओपनएआई ने अपना नवीनतम एआई मॉडल GPT-6 एस्ट्रा जारी किया है, जिसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइन्ड मॉडल बताया जा रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ओपनएआई ने GPT-6 एस्ट्रा, नया एआई मॉडल लॉन्च किया।

  2. यह दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइन्ड मॉडल है।

  3. जल्द ही सभी ChatGPT पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने अपने ChatGPT का लेटेस्ट एआई मॉडल रिलीज किया है। नए एआई मॉडल का नाम GPT-6 Astra रखा है। कंपनी का दावा है कि यह लेटेस्ट जीपीटी मॉडल दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइन्ड मॉडल है। इसे रिलीज करते हुए कंपनी ने बताया कि यह मॉडल उनके सालों की ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत के बदौलत सामने आया है। ओपनएआई का यह भी कहना था कि GPT-6 Astra में प्री-ट्रेनिंग, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और अलाइनमेंट सेक्टर में सालों से उनकी रिसर्च और बड़े प्रयास शामिल हैं।

ChatGPT-6 Astra मॉडल के खास बातें

OpenAI ने ChatGPT-6 Astra को रिलीज करते हुए बताया कि यह नया मॉडल कंप्यूटर के इस्तेमाल, ब्राउजिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी के साथ-साथ साइंस और दूसरे प्रोफेशनल काम में अब तक का दुनिया का सबसे एडवांस्ड मॉडल है। Astra के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि इसने FrontierMath Tier 4 में 98% स्कोर हासिल किया है। इसके साथ गणित में लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों को यह मॉडल हल करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही चैटजीपीटी के लेटेस्ट मॉडल ने ARC-AGI-3 में 99.9% और ExploitBench में 100% स्कोर हासिल किया है।

OpenAI ने यह भी बताया कि उसका लेटेस्ट ChatGPT-6 Astra मॉडल कंप्यूटर और ब्राउजर पर बिलकुल नए और स्मार्ट तरीके से काम करता है। इसके साथ प्रोफेशनल काम भी तेजी और सटीकता के पूरा करता है। इसके साथ ही इसके रिजल्ट्स में गलती की संभावनाएं भी पूर्व के मॉडल के कुछ कम हैं।

किन यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

OpenAI ने लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च करते हुए इसकी उपलब्धता के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर की है। ChatGPT-6 एस्ट्रा मॉडल को अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में इस मॉडल को सभी पेड़ यूजर्स ChatGPT Go, ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही OpenAI API, Microsoft Azure और AWS Bedrock ये सब्सक्राइबर्स के लिए इसे उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- OpenAI भारत में शुरू किया ChatGPT Ads, Free और Go यूजर्स को दिखेंगे विज्ञापन; इन यूजर्स को मिलेगी छूट