Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, एक्टिव कूलिंग फैन और 120Hz डिस्प्ले भी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:18 PM (IST)

    Oppo K15 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है, जो K15 सीरीज का तीसरा फोन है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट, 8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग ज ...और पढ़ें

    Oppo K15 चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स

    Oppo K15 चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स

    HighLights

    1. Oppo K15 चीन में 2,299 CNY में लॉन्च हुआ।

    2. MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट और 8000mAh बैटरी।

    3. 50MP डुअल रियर और 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K15 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह Oppo K15 सीरीज का तीसरा फोन है। इससे पहले कंपनी Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर और सिंगल रैम-स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। Oppo K15 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज के साथ पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लाया गया है।

    Oppo K15 की कीमत

    Oppo K15 स्मार्टफोन को चीन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 2,299 (करीब 33,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन चीन में सेल भी शुरू हो गई है। इसे Gale Grey और Rapid White कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उतारा गया है।

    Oppo K15 के स्पेसिफिकेशन्स

    Oppo K15 स्मार्टफोन को 6.59-इंच Full-HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक की है। इस फोन में डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।

    Oppo K15 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया गया है, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड डिलीवर करता है। इस फोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन और वैपोर चैंबर कूलिंग दी है, जिसका हीट डिसिपेंशन एरिया 4,950 sq mm है।

    खबरें और भी

    Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल (अपर्चर f/1.8) का है, जो ऑटोफोकस, डुअल एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 10एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह 4K/30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट करता है।

    Oppo K15 स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के ColorOS 16 पर रन करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, और NavIC का सपोर्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Virat V1 5G स्मार्टफोन, Virat V1 की भी हुई एंट्री