Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo Reno 16 Series की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे; डिजाइन भी होगा खास

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    Oppo ने भारत में अपनी पॉपुलर Reno सीरीज के लेटेस्ट लाइनअप Oppo Reno 16 Series की ऑफिशियल लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, ये अपकमिंग सी ...और पढ़ें

    अगले महीने लॉन्च की जाएगी Oppo Reno 16 सीरीज।

    अगले महीने लॉन्च की जाएगी Oppo Reno 16 सीरीज। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 16 सीरीज को अगले महीने के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा, टेक कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। इस अपकमिंग लाइनअप में दो मॉडल्स शामिल होने की पुष्टि की गई है। इनके नाम Reno 16 और Reno 16c हैं। लॉन्च डेट के एलान के साथ ही स्मार्टफोन मेकर ने अपकमिंग दोनों हैंडसेट्स के कैमरा कॉन्फिगरेशन का भी खुलासा किया है। Oppo Reno 16 ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा, जिसका मेन शूटर 50-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, दोनों ही स्मार्टफोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। Oppo Reno 16 सीरीज के भारत में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

    Oppo Reno 16 सीरीज 2 जुलाई को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार

    गुरुवार को स्मार्टफोन मेकर ने घोषणा की कि उसकी नई Oppo Reno 16 सीरीज भारत में 2 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे (IST) लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, टेक फर्म ने कन्फर्म किया है कि Oppo Reno 16 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस लाइनअप के बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा भी मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 85mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ ऑफर करेगा, साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी पेयर किया जाएगा।

    दूसरी तरफ, Oppo Reno 16c डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही मेन और अल्ट्रावाइड कैमरे तो मिलेंगे, लेकिन इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होंगे, जो पंच-होल डिस्प्ले कटआउट के अंदर मौजूद होगा। दावा है कि फ्रंट-फेसिंग कैमरा 100-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू डिलीवर करेगा। फोन का कैमरा सिस्टम डुअल LED फ्लैश सेटअप के साथ आएगा। Oppo Reno 16 सीरीज 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल होगी।

    Oppo Reno 16 सीरीज में Dual-View Video 2.0, Popout 2.0, Pop Cam और AI Remix Collage मोड्स मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी ने 'Oppo Bubble' एक्सेसरी के लॉन्च को भी कन्फर्म किया है, जो हैंडसेट के बैक पैनल पर मैग्नेटिकली अटैच हो जाएगी और फोन के लिए एक सेकेंडरी 1.73-इंच की AMOLED डिस्प्ले की तरह काम करेगी। कंपनी ने बताया कि इस एक्सेसरी का वजन करीब 27.5 ग्राम होगा।

    खबरें और भी

    ये घोषणा भारत में Amazon और Flipkart पर Oppo Reno 16 सीरीज की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स लाइव होने के तुरंत बाद आई है, जिससे देश में इन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए इसकी अवेलिबिलिटी कन्फर्म हो गई है। Oppo Reno 16 सीरीज स्टारी व्हाइट, स्टेलर पर्पल और ट्विलाइट वायलेट कलर ऑप्शन्स में ऑफर की जाएगी। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में HoloVerse 3D डिजाइन और Floating 3D Glitter फिनिश देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: iOS और Android फोन के हिडन फीचर्स से मिलेगा स्पैम मैसेज से छुटकारा, चेक करें क्या है तरीका?