Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Airtel ग्राहकों की मौज! POCO ऑफर कर रहा आकर्षक डील, 16GB तक रैम वाले फोन की खरीदारी पर मिलेगा ये फायदा

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 09:30 AM (IST)

    Airtel यूजर हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल रहा है। जी हां आप भी इस ऑफर का फायदा उठा स ...और पढ़ें

    POCO ऑफर कर रहा आकर्षक डील, इन यूजर्स को मिल रहा है मौका
    POCO ऑफर कर रहा आकर्षक डील, इन यूजर्स को मिल रहा है मौका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel यूजर हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल रहा है। जी हां, आप भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, यह खास ऑफर पोको की ओर से दिया जा रहा है।

    पोको के किस फोन पर मिल रही डील

    पोको ने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में एक नया फोन लॉन्च किया है। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक नया 5G स्मार्टफोन POCO M6 5G लॉन्च किया है।

    कल इस फोन की पहली सेल होने जा रही है। फोन की पहली सेल 26 दिसंबर दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। फोन की पहली सेल में एयरटेल यूजर्स एक्स्ट्रा डेटा ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    एयरटेल यूजर को क्या मिलेगा फायदा

    फोन की खरीदारी पर एयरटेल की प्रीपेड यूजर्स को 5G Plus डेटा का फायदा मिल रहा है। कंपनी ने एक पोस्टर के साथ यह जानकारी दी है। इस पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स को 50GB डेटा का फायदा मिल रहा है।

    ये भी पढ़ेंः OPPO के सबसे सस्ते 5G Smartphone की पहली सेल आज हो रही लाइव, इन बैंक कार्ड पर मिल रही बंपर छूट

    कितने रुपये में मिलेगा फोन

    POCO M6 5G को कंपनी ने 10499 रुपये में लॉन्च किया है। इस कीमत पर कंपनी 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ऑफर कर रही है। इस फोन की खरीदारी बैंक ऑफर के साथ 9,499 रुपये में की जा सकेगी।

    • POCO M6 5G को HDFC Bank Credit Card से खरीदते हैं तो 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा।
    • POCO M6 5G को ICICI Bank Credit Card से खरीदते हैं तो 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा।
    • POCO M6 5G को Flipkart Axis Bank Card से खरीदते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा ले सकते हैं।

    खबरें और भी