8000mAh बैटरी वाले तगड़े 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, मिल रहा है 3000 रुपये का डिस्काउंट
पोको M8 पावर 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल शुरू हो गई है, जिसमें दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस मिलती है। ...और पढ़ें

HighLights
पोको M8 पावर 5G की बिक्री भारत में शुरू।
लॉन्च ऑफर में 3000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध।
दमदार बैटरी, स्नैपड्रैगन चिप और 50MP कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको के लेटेस्ट POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। लॉन्च ऑफर के तहत पोको के इस फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
POCO M8 Power 5G ऑफर डिटेल्स
POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये की कीमत में आता है। इस फोन पर मिल रहे 3000 रुपये कि डिस्काउंट के बाद इसे 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, बात करें दूसरे वेरिएंट की तो यह 8GB RAM और 128GB Storage के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
पोको के लॉन्च ऑफर के तहत मिल रहे 3000 रुपये के डिस्काउंट में 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये कूपन डिस्काउंट शामिल है। बैंक ऑफर की बात करें तो यह HDFC, ICICI, SBI और BOB क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है। पोको का यह फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन को ऑरेंज, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है।
POCO M8 Power स्पेसिफिकेशन्स
POCO M8 Power स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ AMOLED डिस्पले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स की है। पोको का कहना है कि यह फुल DCI-P3 कलर रेंज सपोर्ट करता है। इस फोन में Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। इसके साथ ही यह फोन IP65 प्रोटेक्शन के साथ आता है। पोको का यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 चिप के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है।
खबरें और भी
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। पोको का कहना है कि इस फोन को 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलेगा। इस फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।