8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
पोको आज भारत में अपना नया 5G फोन Poco M8 Power लॉन्च कर रहा है, जिसमें 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 CPU मिल सकता है। ...और पढ़ें

8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को Poco M8 Power के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस के साथ कंपनी अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को अपडेट करेगी।
हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स में खरीदारों को ये अंदाजा हो गया है कि इस डिवाइस से क्या खास देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 CPU और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। चलिए लॉन्च से पहले इस फोन के सभी फीचर्स जान लेते हैं...
Poco M8 Power के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco M8 Power में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिल सकता है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 120Hz तक के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच FHD+ AMOLED पैनल मिल सकता है।
खबरें और भी
इसके अलावा डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक हो सकती है और इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है।डिवाइस Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर रन कर सकता है। फोन को चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिल सकते हैं जो इसे और भी खास बनाएगा ।
Poco M8 Power के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें Light Fusion 400 सेंसर वाला 50MP AI कैमरा मिल सकता है। साथ ही सामने की तरफ वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फोन की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि डिवाइस ब्लैक, ब्लेज ऑरेंज और ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। फोन में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Poco M8 Power की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो टिपस्टर अभिषेक यादव का कहना है कि आने वाले Poco M8 Power की कीमत लगभग 23 हजार रुपये हो सकती है। यह स्मार्टफोन नौ महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ मिल सकता है।