Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    POCO यूजर्स के लिए कंपनी ने किया HyperOS का एलान, अप्रैल से इन स्मार्टफोन के लिए पेश होने जा रहा नया अपडेट

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 10:50 AM (IST)

    पोको फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी शाओमी के लेटेस्ट ओएस अपडेट HyperOS का इंतजार कर रहे होंगे। हालांकि कंपनी ने मार्च में कुछ फोन के लिए नया अपडेट ...और पढ़ें

    POCO यूजर्स के लिए कंपनी ने किया HyperOS का एलान, इन फोने के लिए हो रहा नया अपडेट पेश
    POCO यूजर्स के लिए कंपनी ने किया HyperOS का एलान, इन फोने के लिए हो रहा नया अपडेट पेश

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप पोको स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो नए ओएस अपडेट HyperOS का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    शाओमी के कुछ स्मार्टफोन को नया ओएस अपडेट इस साल फरवरी से मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पोको ने भी अपने यूजर्स के HyperOS को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है।

    कंपनी ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

    कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए HyperOS लाने को लेकर स्मार्टफोन की जानकारी दी है। कंपनी (POCO India) ने Xiaomi HyperOS अपडेट रोलआउट करने को लेकर एक्स प्लैटफॉर्म पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।

    किन स्मार्टफोन को मिलने जा रहा Xiaomi HyperOS अपडेट

    बता दें, कंपनी इस वर्ष की पहली तिमाही में भी कुछ स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट पेश कर चुकी है। इन स्मार्टफोन में POCO X6, POCO M4 5G, and POCO M6 Pro नाम शामिल थे।

    इन फोन के लिए कंपनी ने पहली तिमाही के साथ मार्च में अपडेट पेश किया था। नए महीने की शुरुआत के साथ कंपनी ने आगे का प्लान शेयर किया है।

    दूसरी तिमाही में पोको के इन यूजर्स को मिलने जा रहा नया Xiaomi HyperOS अपडेट-

    • POCO F4
    • POCO M4 Pro
    • POCO C65
    • POCO M6
    • POCO X6 Neo

    ये भी पढ़ेंः मम्मी-पापा के लिए तुरंत खरीद लें ये सस्ते Smartphone, लिस्ट में सबसे कम वाले की कीमत देख रह जाएंगे दंग

    पोको का नया फोन हाल ही में हुआ लॉन्च

    बता दें, पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पिछले दिनों एक बजट फोन Poco C61 लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने 7499 रुपये की शुुरुआती कीमत पर पेश किया है। 

    खबरें और भी