Realme का 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP Sony कैमरा और 144Hz डिस्प्ले
Realme 22 मई को भारत में अपना नया Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और IP69 Pro रेटिंग जैस ...और पढ़ें

Realme का 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP Sony कैमरा और 144Hz डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme इस हफ्ते अपना नया Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को 22 मई को भारत में लॉन्च करेगी। इस लॉन्च से पहले कंपनी ने डिवाइस के कैमरा फीचर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। कंपनी ने हैंडसेट के इमेजिंग फीचर्स के बारे में नई डिटेल्स शेयर की हैं। साथ ही फोन के डिस्प्ले, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के बारे में भी जानकारी शेयर की है।
ये नया डिवाइस भारत में Flipkart, Realme India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि कंपनी इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च इवेंट में हैंडसेट की कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर देगी।
Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस हैंडसेट में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। डिवाइस 400 परसेंट Ultra Volume मोड से लैस हो सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP69 Pro रेटिंग मिल सकती है और इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलने वाला है।
College memories come with endless photos.
— realme (@realmeIndia) May 18, 2026
The camera keeps rolling and the battery keeps going.#realme16T powered by 8000mAh battery.
Launching on 22nd May, 12 PM.
Know more:https://t.co/zmnnaJI3TC https://t.co/xvB4jh9qFA pic.twitter.com/8YGuXjfuyF
वहीं Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस कम से कम 8GB तक RAM और Android 16 के साथ आ सकता है। डिवाइस Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में आएगा।
Realme 16T 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Realme 16T 5G में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर मिलने वाला है। फोन में LumaColor IMAGE इंजन भी मिलेगा, जिसे AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग का यूज करके स्किन टोन, टेक्सचर और डायनामिक रेंज को बेहतर बनाने के लिए खास तोर पर डिजाइन किया गया है।
खबरें और भी
इतना ही नहीं ये डिवाइस RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में AI Portrait Glow भी मिलेगा, जो एक ऐसा कैमरा फीचर है जो कम लाइट और बैकलाइट वाली कंडीशन में फेस की लाइट को एडजस्ट करता है। साथ ही फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी।