Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 18,951 में Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:32 AM (IST)

    Flipkart पर सेल खत्म होने के बाद भी Realme P4x 5G स्मार्टफोन ₹18,951 में उपलब्ध है। यह फोन 7000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 7400 Ultra ...और पढ़ें

    सिर्फ 18,951 में Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

    सिर्फ 18,951 में Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर काफी दिनों से 'Flipkart SASA LELE Sale' सेल चल रही थी जो अब खत्म हो गई है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि सेल खत्म होने के बाद भी डील्स खत्म नहीं हुई हैं। जी हां, अभी भी कई स्मार्टफोन काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। वहीं, अगर आप भी 20 हजार रुपये के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो realme P4x 5G फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

    इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है और आप इसे सिर्फ 18,951 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फोन में कई शानदार फीचर्स हैं, जैसे डिवाइस 50MP कैमरा से लेकर 7000 mAh की बड़ी बैटरी भी ऑफर कर रहा है। इसलिए, अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले इसकी कीमत और डील के बारे में जान लें।

    Realme P4x 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    फ्लिपकार्ट पर Realme के इस फोन की कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के बाद भी इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपये में बिना किसी बैंक ऑफर के खरीदने का मौका दे रहा है। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो ये डील और भी शानदार हो जाती है जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इस डिवाइस पर 1,048 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ 18,951 रह जाती है।

    इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां आप अपने पुराने फोन के बदले 17,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं जो इस डील को और भी खास बना देता है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

    खबरें और भी

    Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.72-इंच की बड़ी FHD+ LCD स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और यह बहुत स्मूद एक्सपीरियंस देगा। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस भी 1000 निट्स तक है, जिससे इसे बाहर और गेमिंग के दौरान देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है, जो रोजाना के मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है और भारी-भरकम मोबाइल गेम्स के लिए हाई फ्रेम रेट 90fps तक देता है।

    Realme P4x 5G के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा सिस्टम है जो हाई-रिजाल्यूशन वाली फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ ही फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की Titan बैटरी है जो आसानी से दो दिनों तक चल सकती है। इसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 26,124 में Realme का 10001 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और 8GB RAM भी