Realme का 7000mAh की 'टाइटन बैटरी' वाला 5G फोन इस दिन आएगा, तगड़ी परफॉर्मेंस भी मिलेगी
Realme 14 अप्रैल को अपना नया NARZO 100 Lite 5G लॉन्च करेगा। इस फोन में 7000mAh की 'टाइटन बैटरी' होगी, जो 6 साल तक अच्छी स्थिति में रहने का दावा करती ह ...और पढ़ें

Realme का 7000mAh की 'टाइटन बैटरी' वाला 5G फोन इस दिन आएगा, तगड़ी परफॉर्मेंस भी मिलेगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Realme 16 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसके बाद अब कंपनी ने अपने एक और नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। जी हां, अब कंपनी 14 अप्रैल को Realme NARZO 100 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है।
इस डिवाइस के साथ कंपनी अपनी NARZO लाइनअप का विस्तार करेगी। बताया जा रहा है कि ये डिवाइस पिछले साल के NARZO 80 Lite 5G का अगला मॉडल होने वाला है। चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास होने वाला है।
Realme NARZO 100 Lite 5G की खूबियां
कहा जा रहा कि इस बार Narzo 100 Lite 5G में सबसे खास इसकी बैटरी होने वाली है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की एक बड़ी 'Titan Battery' देखने को मिलेगी। realme बैटरी की लॉन्ग लाइफ पर खास जोर दे रहा है।

कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 6 साल तक अच्छी हालत में रहेगी। इसके अलावा, यह डिवाइस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स फोन की बड़ी बैटरी का यूज करके दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे।
खबरें और भी
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
फोन में न सिर्फ बैटरी बल्कि तगड़ी परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है और कह रहा है कि इस डिवाइस 4 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और यह 5300mm² VC कूलिंग देखने को मिलेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो इस नए वाले NARZO 100 Lite 5G में 6.9-इंच की LCD स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक सपोर्ट करेगा। फोन में 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है। इससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।