विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Updated: Wed, 02 Sep 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

Realme P4s 5G, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, कल 3 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ...और पढ़ें

8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

8,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने कुछ दिन पहले ही इंडियन मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Realme P4s 5G के नाम से पेश किया है। इस फोन में सबसे खास इसकी बड़ी बैटरी है जहां डिवाइस 8,000mAh की बैटरी और साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग भी ऑफर कर रहा है। वहीं, कल यानी 3 सितंबर से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है।

फोन में न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है बल्कि 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek का Dimensity 7400 Ultra चिपसेट भी मिल रहा है। Realme का ये नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप फोन की ज्यादा कीमत चुकाए बिना लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस वाला डिवाइस चाहते हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Realme P4s 5G की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो Realme P4s 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि फोन के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। फोन के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।

कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹31,999, ₹34,999 और ₹38,999 हो जाती है। डिवाइस की सेल कल 3 सितंबर से Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। खरीदार फोन को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं।

Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, Samsung M14 ल्यूमिनसेंट मटीरियल, 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और पैनल पर AGC DT Star D+ ग्लास की सुरक्षा मिल रही है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिल रहा है। फोन में फ्रेम-रेट अपस्केलिंग, ग्राफिक्स रेंडरिंग में मदद और AI-बेस्ड रिजाल्यूशन बढ़ाने के लिए एक डेडिकेटेड HyperVision+ AI चिप भी मिल रही है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4X RAM है।

Realme P4s 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जबकि सामने की तरफ 16MP का फ्रंट कैमरा है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme का दावा है कि यह डिवाइस 28 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है और इसमें तीन Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर भी मिल रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा