Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    50MP कैमरा वाले Redmi के इस फोन पर 9 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, चूके तो हाथ से निकल जाएगा मौका

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 05:24 PM (IST)

    Redmi 10 Available at 33% Discount on Flipkart Sale कम कीमत में एडवांस फीचर का मिलना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपके लिए REDMI 10 पर एक शानदार डील ले ...और पढ़ें

    REDMI 10 Smartphone Flipkart Sale Discount Offer Know Price and Specifications
    REDMI 10 Smartphone Flipkart Sale Discount Offer Know Price and Specifications

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप को कम कीमत में 6000 mAh बड़ी बैटरी वाला फोन मिल जाये तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। कम कीमत में न कैमरा ढंग का मिल पता है और न ही फीचर्स अच्छे मिल पाते हैं। हम आज आपके लिये एक खास डील लेकर आये हैं।

    फ्लिपकार्ट पर एक सेल में REDMI 10 फोन को 33% डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस फोन को आप महज 549 रुपये देकर खरीद सकते हैं।

    REDMI 10 पर ऑफर

    दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से REDMI 10 को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से खरीदारी करते हैं तो डिवाइस को 33 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    फोन पर बैंक ऑफर के तहत भी बचत की जा सकती है। HDFC Bank Credit और Debit Card से खरीदारी करते हैं तो नए फोन पर 1250 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।

    REDMI 10 पर एक्सचेंज ऑफर

    कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दे रही है। फ्लिपकार्ट पर पुराने फोन देकर आप नए फोन की खरीदारी कर सकते हैं। REDMI 10 पर 9,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह कीमत वेबसाइट पर डिस्काउंट के बाद लिस्ट हुई कीमत यानी 9,999 पर अप्लाई होगी। यानी आप नए डिवाइस को मात्र 549 रुपये में खरीद सकते हैं।

    REDMI 10 की स्पेसिफिकेशन्स

    Redmi 10 में 6.71-इंच HD+ LCD डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी स्मार्टफोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और एक एड्रेनो 610 जीपीयू है।

    यह 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 6000mAh बैटरी यूनिट और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी