Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K100 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा Bose का दमदार साउंड

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    Redmi K100 सीरीज की चीन में लॉन्च डेट 11 अगस्त कन्फर्म कर दी है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे, जबकि स्टैंडर्ड K100 बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रेडमी K100 सीरीज 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होगी।

    2. K100 Pro Max में 6.9-इंच OLED स्क्रीन और Bose ऑडियो।

    3. ग्लोबल मार्केट में Poco F9 Pro, Poco F9 Ultra नाम से आएगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने Redmi K100 सीरीज के चाइना लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह पिछली जेनरेशन के Redmi K90 सीरीज को रिप्लेस करेगी। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी की यह गेमिंग स्मार्टफोन सरीज है। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ-साथ Redmi K100 Pro Max का ऑफिशियल लुक भी शेयर किया है।

    Redmi K100 सीरीज लॉन्च डेट

    शाओमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कन्फर्म किया है कि Redmi K100 सीरीज को चीन में 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज के स्टेंडर्ड Redmi K100 स्मार्टफोन के लॉन्च को कैंसिल नहीं किया है। यह फोन कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा।

    Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने साफ किया है कि रेडमी K100 स्मार्टफोन को बाद में लॉन्च किया जाएगा, जो फ्लैगशिप ग्रेड परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि मेमोरी चिप और कंपोनेंट की कीमत बढ़ने के चल K100 Pro सीरीज मार्केट में हाई प्राइसिंग के साथ एंट्री करेगी।

    Redmi K100 Pro Max का डिजाइन

    Redmi K100 Pro Max स्मार्टफोन कार्बेनेट रेड फिनिश के साथ आएगा। इस फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा। रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल में फ्लोटिंग लाइट रिंग मिलेगा। यह फोन 6.9-इंच के OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी साउंड के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की है, जिसकी ब्रांडिंग देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max स्मार्टफोन पोको के Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के नाम से लॉन्च किए जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vivo S2 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन