Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:00 AM (IST)

    Redmi Note 17 5G आज भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh की बैटरी, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। इस नए 5G स् ...और पढ़ें

    Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। दरअसल, Redmi आज यानी 6 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में पहले ही दस्तक दे चुका है, जिसकी वजह से इसके डिजाइन और कई खास फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि Redmi Note 17 5G में क्या कुछ खास मिल सकता है...

    आज लॉन्च होगा Redmi Note 17 5G

    Xiaomi आज यानी 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे Redmi Note 17 5G को भारत में लॉन्च करेगा। लॉन्च के दौरान ही कंपनी फोन की उपलब्धता और ऑफर्स की भी घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की पहली सेल 11 अगस्त से शुरू हो सकती है। ग्राहक इसे Amazon, Xiaomi की वेबसाइट और बाद में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे।

    Redmi Note 17 5G की संभावित कीमत

    कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 30 हजार रुपये हो सकती है। जबकि इसके 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत लगभग 33 हजार रुपये होने की उम्मीद है।

    Redmi Note 17 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 5G में 7-इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    कंपनी पहले ही इस बड़ी बैटरी की पुष्टि कर चुकी है। साथ ही फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।

    मिल सकता है स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

    परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त हो सकता है जहां इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है।

    Redmi Note 17 5G के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए इस नए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरा सेटअप पिछले कुछ Redmi Note मॉडल्स की तुलना में नॉर्मल लग सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार कंपनी का सबसे ज्यादा फोकस बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले, बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ पर है।

    यह भी पढ़ें- 12x जूम और डुअल कैमरे वाला Xiaomi का सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च, AI से मजबूत होगी घर की सिक्योरिटी