यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Redmi ने भी किया सस्ती डील का एलान, 8 हजार में मिलेगा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन; इन मॉडल का चेक करें नया दाम
Redmi Smartphone Deal फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन कम दाम में खरीदा जा सकता है। दिवाली वाले इस सीजन में यूजर्स सस्ती डील का बेसब्री से इंतजार भी कर ...और पढ़ें

HighLights
- रेडमी का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन 8 हजार में खरीद सकते हैं।
- Redmi 11 Prime फोन सेल में 9249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन कम दाम में खरीदा जा सकता है। दिवाली वाले इस सीजन में यूजर्स सस्ती डील का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। ठीक इसी समय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सस्ती डील ऑफर की जाती है।
लगभग हर दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी अपने टॉप सेलिंग और बेस्ट फोन पर सस्ती डील ऑफर करती हैं। 8 अक्टूबर को सेल शुरू होने जा रही है। इसी कड़ी में रेडमी ने यूजर्स के लिए अपने कुछ बेस्ट स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट का एलान कर दिया है।
रेडमी का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन हुआ सस्ता
रेडमी का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन आप 10 हजार से कम में खरीद सकते हैं। जी हां, हम यहां Redmi 12 की बात कर रहे हैं। फोन को आप 8099 रुपये में खरीद सकेंगे।
Redmi 12 में यूजर को 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन Helio G88 प्रोसेर और 5000 mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में यूजर को 4GB/6GB रैम का ऑप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ेंः सितंबर के आखिरी हफ्ते में vivo से लेकर Lava तक, लॉन्च हुए 5 नए फोन; आपके बजट में फिट होगा ये वाला Smartphone
रेडमी के टॉप स्मार्टफोन पर भी सस्ती डील
- Redmi Note 12 को सेल में 10799 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Redmi Note 12 5G को सेल में 13999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Redmi Note 12 Pro 5G फोन सेल में 17999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Redmi Note 12 Pro+ 5G फोन सेल में 24999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Xiaomi 12 Pro 5G फोन सेल में 37999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Redmi 11 Prime फोन सेल में 9249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
रेडमी के फोन कहां से खरीद सकते हैं
दरअसल, रेडमी ने फोन की सेल प्राइस की जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर जारी की है। ऐसे में ऊपर बताए गए स्मार्टफोन की कीमत अमेजन से देखी गई है। मालूम हो कि 8 अक्टूबर को अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी सेल शुरू हो रही है। ग्राहक दोनों ही प्लेटफॉर्म से सस्ती डील पा सकते हैं।