Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi का 7,560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:01 PM (GMT+05:30)

    रेडमी जल्द ही भारत में अपना नया Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन 16 जून को लॉन्च हो सकता है। ...और पढ़ें

    Redmi का 7,560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर

    Redmi का 7,560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही भारत में अपना नया Redmi Turbo 5 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। इसमें पीछे की तरफ दो कैमरे और एक LED फ्लैश मिलने वाली है, जो बिल्कुल इसके चीनी मॉडल जैसा ही लग रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में Redmi Turbo 5 के लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।

    हालांकि लॉन्च से पहले फोन का एक प्रमोशनल पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिससे संकेत मिलता है कि ये डिवाइस भारत में उम्मीद से पहले ही आ सकता है। इतना ही नहीं पोस्टर से पता चलता है कि Redmi Turbo 5 वाइट कलर में भी उपलब्ध हो सकता है।

    Redmi Turbo 5 कब तक होगा लॉन्च?

    X पर एक हालिया पोस्ट में टिपस्टर संजू चौधरी ने इस अपकमिंग Redmi Turbo 5 का एक कथित प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर से पता चलता है कि स्मार्टफोन भारत में 16 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

    हालांकि ये डिटेल्स आधिकारिक तौर पर पक्की नहीं हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक Amazon पर फोन के लैंडिंग पेज और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को अपडेट नहीं किया है। नए Turbo मॉडल के साथ-साथ कंपनी उसी दिन Redmi 17 5G भी लॉन्च कर सकती है।

    Redmi Turbo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    फोन के स्पेसिफिकेशन्स चीनी वेरिएंट जैसे हो सकते हैं जिसमें 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 480Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिवाइस में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल सकता है।

    खबरें और भी

    फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 7,560mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Redmi के दो 5G फोन महंगे हो गए, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत