यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JioPhone 5G भारत में जल्द कर सकता है एंट्री, जियो के 5G प्लान और AirFiber का भी हो सकता है एलान
Reliance AGM 2023 रिलायंस ने अपनी 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग को लेकर जानकारियां दी हैं। कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग इसी महीने यानी 28 अगस्त को होने जा रही ...और पढ़ें

HighLights
- रिलायंस की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग 28 अगस्त को होने जा रही है।
- कंपनी की एनुअल मीटिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
- इस मीटिंग में कंपनी यूजर्स के लिए JioPhone 5G को लॉन्च कर सकती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। रिलायंस ने अपनी 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग को लेकर आधिकारिक जानकारियां दे दी हैं। कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग इसी महीने 28 तारीख को होने जा रही है।
एनुअल मीटिंग के साथ रिलायंस अपने ग्राहकों के लिए नए प्रोडक्ट और सर्विस का एलान कर सकती है। रिलायंस की इस मीटिंग में JioPhone 5G, Jio 5G plans, Jio Air Fiber को लेकर घोषणा की जा सकती है।
रिलायंस की एनुअल मीटिंग में यूजर्स को क्या मिल सकता है खास
.jpg)
फोटो क्रेडिट- रिलायंस
JioPhone 5G
माना जा रहा है कि कंपनी अपनी एनुअल मीटिंग में JioPhone 5G को लॉन्च कर सकती है। दरअसल, साल 2020 में मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि जियो और गूगल पार्टनर बन कर एक सस्ता 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
(1).jpg)
ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी JioPhone 5G को Snapdragon 480+ चिपसेट और Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के सात लॉन्च कर सकती है।
Jio Air Fiber
28 अगस्त को होने जा रही रिलायंस की इस मीटिंग में Jio Air Fiber को लेकर नई जानकारियां दे सकता है। दरअसल, जियो ने Air Fiber 5G होटस्पॉट डिवाइस को लेकर बीते साल की मीटिंग में जानकारी दी थी। हालांकि, जियो के इस डिवाइस की भारत में कीमत को लेकर और खरीदारी को लेकर जानकारियां साफ नहीं थी। इस मीटिंग में कंपनी अपने अल्ट्रा हाई स्पीड 5G होटस्पॉट डिवाइस को लेकर अपडेट जारी कर सकती है।
Jio 5G plans
रिलायंस की इस मीटिंग में जियो 5G प्लान्स को लेकर भी नई घोषणा हो सकती है। रिलायंस जियो की 5G सर्विस भारत के हर राज्य और शहर में तेजी से पहुंचाई जा रही हैं।
.jpg)
साल 2024 तक रिलायंस की 5G सर्विस पूरे देश में लाए जाने की योजना है। ऐसे में कंपनी यूजर्स के लिए नए जियो 5G प्लान्स पेश कर सकती है। अभी तक रिलायंस यूजर्स 4G प्लान्स पर 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।