विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Jio का तोहफा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किए तीन नए प्लान

Published: Sun, 21 Jul 2024 01:00 PM (IST)

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें ...और पढ़ें

जियो के इन प्लान्स में मिल रहे शानदार बेनिफिट्स
जियो के इन प्लान्स में मिल रहे शानदार बेनिफिट्स

HighLights

  1. रिलायंस जियो ने पेश किए ओटीटी के साथ तीन नए प्लान
  2. अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ मिलते हैं कई बेनिफिट्स
  3. 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ओटीटी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने टैरिफ में बढ़ोत्तरी करने के बाद कई प्लान्स को बंद कर दिया था, लेकिन अब टेलीकॉम कंपनी ने ओटीटी बंडल्स के साथ तीन नए प्लान पेश किए हैं। इसमें 329 रुपये, 949 रुपये और 1049 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इन प्रीपेड प्लान्स में कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

329 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का 329 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन के साथ 1.5GB दैनिक डेटा प्रदान करता है। इसमें JioSaavn Pro का भी लाभ मिल रहा है। जियो सावन प्रो सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को जियो सावन एप पर लॉगिन करना होगा।

949 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का 949 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स के लिए रोजाना 2GB डेटा रोलआउट किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/प्रतिदिन करने का बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ बंडल किए गए OTT लाभ 90 दिनों या 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल हैं। प्लान में यूजर्स को 5G वेलकम ऑफर प्राप्त करने के लिए भी सुविधा मिलती है।

1049 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान ऐसे लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, जो ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ कोई प्लान तलाश रहे हैं। रिलायंस जियो के लेटेस्ट प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं। OTT बेनिफिट्स में JioTV मोबाइल ऐप के जरिए SonyLIV और ZEE5 शामिल हैं। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G ऑफर भी मिलता है। यानी, अगर डेली पैक खत्म हो जाए तो यूजर्स 5G नेट का आनंद ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें- इस क्षेत्र में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों को छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।