Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिर छाया जियो! गुवाहाटी में मिलेगी Jio True 5G की दनादन स्पीड, ये 7 शहर भी लिस्ट में शामिल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 05:36 PM (IST)

    रिलायंस जियो ने अपने 5G सर्विस के विस्तार के लिए कुल 5 राज्यों के आठ शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। इसमें गुवाहाटी हुबली-धारवाड़ मैंगलोर बेलग ...और पढ़ें

    Reliance jio True 5G launched in Guwahati and other 7 cities
    Reliance jio True 5G launched in Guwahati and other 7 cities

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance jio ने 5G के लॉन्च के साथ ही भारत में अपनी True 5G सर्विस का आगाज किया था। कंपनी आए दिन नए शहरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए जियो ने असम के गोवाहाटी सहित 4 अन्य राज्यों के सात शहरों में अपनी True 5G सर्विस शुरू कर दी है। इस लिस्ट में कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    असम में शुरू हुई जियो की 5G सर्विस

    असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जियो ट्रू 5G सेवाओं का शुभारंभ किया। गुवाहाटी के साथ साथ रिलायंस जियो ने माँ कामाख्या मंदिर परिसर में भी अपनी ट्रू 5G वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया। इसके अलावा 4 राज्यों के 7 अन्य शहर भी जियो नेटवर्क से जुड़ गए है।

    यह भी पढ़ें - Android के पुराने वर्जन पर Google लाया नया अपडेट, बदल जाएगा यूजर्स का एक्सपीरियंस

    इन शहरों में भी शुरू हुई सेवा

    रिलायंस ने कर्नाटक के तीन शहर हुबली-धारवाड़, मैंगलोर और बेलगाम, केरल का चेरतला, तेलंगाना के वारंगल और करीमनगर के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया गया।

    10 जनवरी से मिलेगा जियो वेलकम ऑफर

    10 जनवरी से गुवाहाटी समेत हुबली-धारवाड़, मैंगलोर, बेलगाम, चेरतला, वारंगल, करीमनगर और सोलापुर के 7 शहरों में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

    खबरें और भी

    इन 10 शहरों में भी शुरू हुई सेवा

    हाल ही में जियो ने दस शहरों में एकसाथ जियो ट्रू 5G को लॉन्च किया है। इन 10 शहरों में उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज, आंध्र प्रदेश के तिरुपति और नेल्लोर, केरल के कोझीकोड और त्रिशूर साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर और अहमदनगर शामिल हैं। बता दें कि इन शहरों में से ज्यादातर में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला, रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

    मिलेंगे कई फायदे

    लॉन्चिंग कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री को दिखाया गया कि कैसे जियो ट्रू 5G आम लोगों का जीवन बदल कर रख देगा। इन्होंने खासतौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले बदलावों को दिखाया। जियो कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, जियोग्लास के साथ AR-VR-आधारित हेल्थकेयर, टेली रेडियोलॉजी, कनेक्टेड एम्बुलेंस जैसे स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए गए। इन स्वास्थ्य सेवा सॉल्यूशंस में शहरी और ग्रामीण आबादी के करीब एक अरब लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने की ताकत है।

    यह भी पढ़ें - भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में शुरू हुई Airtel 5G plus सर्विस, यूजर्स को मिलेगी दमदार स्पीड