Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio यूजर्स की हुई मौज! 200 रुपये से भी कम में कंपनी ने लॉन्च कर दिया एक नया रिचार्ज प्लान

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:26 AM (IST)

    मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने के बाद अगर आपने भी अपनी डेटा की जरूरतों को कम करना शुरू कर दिया है तो खुश हो जाइए। अब ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा क ...और पढ़ें

    200 रुपये से कम जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
    200 रुपये से कम जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

    HighLights

    1. जियो का नया रिचार्ज प्लान ज्यादा डेटा के साथ ऑफर किया जा रहा है।
    2. नए रिचार्ज प्लान से पहले 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया जाता था।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन में मोबाइल रिचार्ज प्लान न हो तो बिना इंटरनेट और कॉलिंग के यह डिवाइस किसी काम का नहीं रह जाता। वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें हाल ही में बढ़ाई हैं। ऐसे में हर दूसरे स्मार्टफोन यूजर के लिए मोबाइल का खर्च अलग से निकालना पहले से कुछ मुश्किल हो गया है। हर दूसरे यूजर की चाहत है कि कम पैसों में ही कुछ समय के लिए बात बन जाए। वहीं, अगर आप जियो यूजर हैं तो खुश हो जाइए। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 200 रुपये से कम में एक नया मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स की डेटा जरूरत को ध्यान में रखा गया है।

    जियो का 198 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

    जियो ने अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए 198 रुपये में एक नया प्लान पेश किया है। अगर आप उन यूजर्स में से हैं, जो टैरिफ हाइक की वजह से अपनी डेटा से जुड़ी जरूरतों को कुछ कम कर रहे हैं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। कम पैसों में ही आपका काम बन जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के 5 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में होती है शुरुआत

    किन बेनिफिट्स के साथ आता है प्लान

    जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स के साथ लाया गया है। इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 28GB डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी रहेगा। इस नए रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो यह 14 दिन रहेगी। इस प्लान के साथ आप रोजाना 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं-

    198 रुपये वाला प्लान

    • पैक वैलिडिटी- 14 Days
    • डेटा- 28GB, 2GB/day
    • कॉलिंग- अनलिमिटेड
    • SMS- 100 SMS/Day
    • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

    बता दें, इससे पहले जियो अपने यूजर्स को सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये में ऑफर कर रहा था। हालांकि, 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सारे बेनिफिट्स लगभग एक जैसे ही मिलते हैं। यह प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ 27GB, 1.5 GB/day डेटा के साथ आता है।

    खबरें और भी