Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Glass: जियो ने यूजर्स के लिए पेश किया जादुई चश्मा, फोन की छोटी स्क्रीन बन जाएगी 100 inch की डिस्प्ले, ऐसे करेगा काम

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 10:30 PM (IST)

    Jio Glass Jio Glass भारत में बना है। एमआर चश्मा टेस्सेरैक्ट द्वारा डेवलप किया गया है। यूजर Jio Glass को USB-C केबल के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से कने ...और पढ़ें

    Jio Glass को USB-C केबल के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।
    Jio Glass को USB-C केबल के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। रिलायंस जियो ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2023) में अपने एमआर ग्लास का शोकेस किया। कंपनी ने इसका नाम Jio Glass रखा है। कंपनी ने 2020 में अपनी 43वीं AGM (वार्षिक आम बैठक) में Jio Glass की घोषणा की थी।

    पिछले साल MWC (MWC 2022) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के मंडप में Jio Glass के माध्यम से 5G इस्तेमाल के मामलों का अनुभव लिया था। इस साल भी कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लास को रिलायंस जियो स्टॉल पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था।

    क्या है Jio Glass?

    Jio Glass मिक्स रियलिटी (MR) ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) पर काम करता है। एमआर ग्लास में डिजिटल कंटेंट को इस तरह से संयोजित किया जाता है जो रियल दुनिया और वर्चुअल वस्तुओं के साथ बातचीत को सक्षम बनाता है। वर्चुअल रियलिटी (VR) के उल्टा ये यूजर्स को पूरी तरह से डिजिटल वातावरण में डुबो देता है। ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) जो फिजिकल वातावरण पर डिजिटल कंटेंट को लेयरिंग करता है।

    ये भी पढ़ें: Tecno Pop 8: डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ जल्द लॉन्च होगा ये नया 4G फोन, कीमत होगी 7 हजार से भी कम

    मेड इन इंडिया है Jio Glass

    Jio Glass भारत में बना है। एमआर चश्मा टेस्सेरैक्ट द्वारा डेवलप किया गया है, कंपनी को एक्सआर अनुभव और हार्डवेयर बनाने में महारथ माना जाता है। टेस्सेरैक्ट मूल रूप से एमआईटी की मीडिया लैब से निकला है। कंपनी को अगस्त 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अधिग्रहित किया गया था। Jio Glass का वजन करीब 69 ग्राम है और इसे आप आसानी से पहन सकते हैं।

    खबरें और भी

    Jio Glass की खूबियां

    Jio Glass काफी अच्छी डिजाइन के साथ आता है। चश्मे में दो लेंसों वाला एक मेटल का फ्रेम दिया गया है। यूजर Jio Glass को USB-C केबल के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। डिवाइस को वायरलेस सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Jio Glass यूजर्स के फ़ोन स्क्रीन को 100 इंच तक बड़ा दिखा सकता है।

    ये भी पढ़ें: WhatsApp Group Calling: अब एक साथ 31 लोगों से कर पाएंगे ग्रुप कॉल, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

    इसमें प्रत्येक आंख के लिए 1080p डिस्प्ले है। जियो ग्लास के किनारों पर दो स्पीकर हैं कनेक्टेड स्मार्टफोन को डिवाइस के लिए वर्चुअल कंट्रोलर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर अपने फोन पर JioImmerse XR स्टोर से XR ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

    Jio Glass की कीमत

    भारत में Jio Glass की कीमत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत पर कुछ नहीं कहा है। Jio Glass अभी भी टेस्टिंग फेज में है और इसके लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक समयसीमा सामने नहीं आई है। बता दे, टेस्सेरैक्ट JioGlass Enterprise के लिए अपनी वेबसाइट पर अर्ली एक्सेस प्रोग्राम चला रहा है।