Samsung के दो नए 5G फोन: 12GB RAM के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा भी
सैमसंग जल्द ही Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और थाईलैंड में संभावित कीम ...और पढ़ें

Samsung के दो नए 5G फोन, 12GB RAM के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के नाम से पेश कर सकती है। इन दोनों डिवाइस को Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने अभी तक इन दोनों हैंडसेट के लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
हालिया रिपोर्ट्स में इन दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि इनमें क्या-क्या खास होने वाला है। वहीं, थाईलैंड में लीक हुए एक पोस्टर के जरिए इन दोनों डिवाइस की कीमतें और स्टोरेज वेरिएंट भी ऑनलाइन सामने आ गए हैं। चलिए पहले जानते हैं कि इन दोनों डिवाइस को आखिर किस कीमत पर पेश किया जाएगा...
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की संभावित कीमत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टेक ब्लॉगर ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G जल्द लॉन्च होगा। ब्लॉगर ने इन दोनों डिवाइस का एक मार्केटिंग पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें इन दोनों फोन्स की कीमतें सामने आ गई हैं।
Galaxy A57 5G को थाईलैंड में 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट के लिए THB 17,999 यानी लगभग 51 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि एक इंट्रोडक्टरी ऑफर में कंपनी ग्राहकों को 256GB स्टोरेज ऑप्शन से 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उसी कीमत पर अपग्रेड करने की सुविधा भी दे सकती है।
खबरें और भी
Galaxy A37 & Galaxy A57 Pricing & Official Poster Leak 🔥
— Mohammed Khatri (@Mohammed_K_2010) March 16, 2026
Many Thailand Samsung stores already seem to have the model ready for display ✅️
Samsung should officially announce this soon, perhaps by the end of this week of by next week starting‼️#GalaxyA57 #Samsung pic.twitter.com/mfJVt2E4TH
वहीं सैमसंग के Galaxy A37 5G की कीमत थाईलैंड में THB 13,999 यानी लगभग 40 हजार रुपये के आसपास हो सकती है, जो 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। कंपनी कुछ इंट्रोडक्टरी बैंक डिस्काउंट और EMI ऑप्शन भी दे सकती है।
दोनों डिवाइस में और क्या खास?
Samsung Galaxy A57 5G के मार्केटिंग पोस्टर में फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। इन डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट देखने को मिलेगा जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
साथ ही डिवाइस में f/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का रियर मैक्रो लेंस भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Samsung का नया फोल्डेबल 5G फोन जल्द आएगा, 7.6-इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी