Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy F15 स्मार्टफोन भारत में जल्द करेगा एंट्री, लॉन्चिंग से पहले सामने आई सभी खूबियां

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 05:15 PM (IST)

    सैमसंग ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Galaxy S24 Series लॉन्च की है। इसी कड़ी में अब भारतीय ग्राहकों के लिए एक और नया फोन लॉन्च होने जा रहा है। जी ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F15 स्मार्टफोन भारत में जल्द करेगा एंट्री
    Samsung Galaxy F15 स्मार्टफोन भारत में जल्द करेगा एंट्री

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Galaxy S24 Series लॉन्च की है। इसी कड़ी में अब भारतीय ग्राहकों के लिए एक और नया फोन लॉन्च होने जा रहा है।

    जी हां, हम यहां Samsung Galaxy F15 की बात कर रहे हैं। F series में लॉन्च होने वाले इस फोन को बहुत जल्द भारत में एंट्री मिल सकती है।

    कंपनी ने इस फोन को बहुत जल्द लॉन्च करने के लिए टीज भी कर दिया है। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स का दावा है कि फोन 22 फरवरी को लॉन्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फोन की कुछ खूबियां भी सामने आ चुकी हैं।

    इन खूबियों के साथ आ रहा Samsung Galaxy F15 (संभावित)

    • सैमसंग का यह फोन 6,000mAh के साथ लाया जा सकता है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया जा सकता है।
    • कंपनी का यह अपकमिंग डिवाइस AMOLED panel के साथ लाया जा सकता है। फोन 6.6 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आ सकता है।
    • रिपोर्ट्स की मानें तो F15 को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ला सकती है।
    • माना जा रहा है कि सैमसंग का यह डिवाइस Android 18 तक सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। फोन को 2027 तक अपडेट मिल सकते हैं। इसके अलावा, फोन को 2028 तक के लिए पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ आ रहा iQOO Z9 5G, ग्रीन कलर ऑप्शन में किया कंपनी ने टीज

    Samsung Galaxy F15 में क्या होगा खास

    Samsung Galaxy F15 फोन एक खास Voice Focus फीचर के साथ एंट्री ले सकता है। दरअसल, कंपनी इस फीचर को Galaxy A-series में पेश कर चुकी है। इस फीचर के साथ यूजर बिना बैकग्राउंड नॉइस के कॉल आसंर कर सकते हैं।

    बता दें, सैमसंग की ओर से फिलहाल फोन के स्पेक्स को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारियां नहीं दी गई हैं।

    खबरें और भी