Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung का नया बजट 5G फोन, 6500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा भी

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    सैमसंग जल्द ही भारत में Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Amazon पर टीजर पेज लाइव हो गया है, जो इसके नाम और डिजाइन की पुष्टि करता है। इसमें 6500m ...और पढ़ें

    Samsung का नया बजट 5G फोन, 6500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा भी

    Samsung का नया बजट 5G फोन, 6500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा भी  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही भारत में अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Samsung Galaxy M17e 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है।

    कंपनी ने इस फोन के लिए Amazon India पर एक खास टीजर पेज भी पहले ही लाइव कर दिया है, जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये डिवाइस जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा।टीजर पेज पर फोन का नाम भी कन्फर्म हो गया है।

    इतना ही नहीं इस पेज से डिजाइन व कलर ऑप्शन की भी हल्की झलक देखने को मिल रही है। पेज पर All in One Monster टैगलाइन भी दी गई है, जिसे देख कर ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन में दमदार बैटरी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और कई यूजफुल फीचर्स को ऐड कर सकती है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या कुछ खास मिल सकता है...

    Samsung Galaxy M17e 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामसुंग के इस अपकमिंग Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही ये डिवाइस लेटेस्ट Android 16 के साथ आ सकता है।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

    Samsung Galaxy M17e 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स

    रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फोन का कैमरा भी बेहद खास होने वाला है जहां डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा मिलने की संभावना है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं Amazon पर सामने आए टीजर इमेज से फोन के डिजाइन की भी झलक मिल जाती है।

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में वॉल्यूम बटन बाईं तरफ मिलेंगे। हालांकि सैमसंग ने फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में Amazon के टीजर पेज पर इस स्मार्टफोन से जुड़े और डिटेल्स देखने को मिल सकती हैं। हालांकि ये कन्फर्म हो गया है कि Galaxy M17e 5G को Purple और Green दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी