Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung ने फ्लैगशिप फोन के लिए पेश किया लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट, ऐसे करें फरवरी सॉफ्टवेयर डाउनलोड

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 09:52 AM (GMT+05:30)

    सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर ...और पढ़ें

    Samsung ने फ्लैगशिप फोन के लिए पेश किया लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट
    Samsung ने फ्लैगशिप फोन के लिए पेश किया लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

    इसी कड़ी में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर सिक्योरिटी अपडेट पेश कर रही है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया जा रहा है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए फरवरी 2024 सिक्योरिटी पैच रिलीज किया जा रहा है।

    Samsung Galaxy S23 Series सिक्योरिटी अपडेट

    बता दें, कंपनी ने Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को बीते साल ही पेश किया था। अब इन हाई-एंड मॉडल्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया गया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट 400MB डाउनलोड साइज के साथ आया है।

    नए अपडेट में क्या कुछ मिल रहा खास

    दरअसल, नए अपडेट के साथ परफोर्मेंस को लेकर किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

    हालांकि, इस नए अपडेट के बाद Samsung Galaxy S23 Series स्मार्टफोन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। बता दें, नया सिक्योरिटी अपडेट भारतीय ग्राहकों के लिए ही रोलआउट हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः Redmi A3: 12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री, इन खूबियों के साथ आ रहा Smartphone

    कैसे करें फोन अपडेट

    • Samsung Galaxy S23 Series डिवाइस में नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स पर आना होगा।
    • अब Sofware update के ऑप्शन पर आना होगा।
    • अब नया अपडेट की जानकारी यहां नजर आने लगेगी, यहां Download and Install पर क्लिक करना होगा।

    नया सिक्योरिटी अपडेट Android 14 बेस्ड One UI 6 custom skin के लिए S918BXXS3BXAD/S918BOXM3BWJM/S918BXXS3BXA2 बिल्ड नंबर के साथ आया है। मालूम हो कि इससे पहले कंपनी इस सीरीज के फोन के लिए जनवरी 2024 सिक्योरिटी पैच अपडेट पेश कर चुकी है।

    खबरें और भी