Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले: जानें कैसे काम करती है यह खास टेक्नोलॉजी

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आया है। यह चार-लेयर वाली स्क् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया है। 2026 में लॉन्च सैमसंग के सबसे प्रीमियम Galaxy S26 Ultra को प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग ने इस फीचर की सबसे ज्यादा बात हो रही है। यह किसी भी स्मार्टफोन कंपनी का पहला डिवाइस है, जिसमें इस तरह के टेक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां हम आपको इस प्राइवेसी फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    कैसे काम करता है सैमसंग का प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर

    सैमसंग ने प्राइवेसी टेक्नोलॉजी के लिए चार लेयर की स्क्रीन का यूज किया है, जो सिक्योरिटी लेयर का काम करते हैं। प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के कंपनी ने इसमें चार लेयर का यूज किया है। यह फीचर ऑन हो या न हो ये Micro Louvers दिखाई नहीं देते हैं। प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर डिसेबल रहने पर सभी लेयर्स का रिफ्रेक्टिव इंडेक्स एक जैसा होता है, जिससे OLED स्क्रीन से निकलने वाली हर एक किरण चारों ओर फैलती है। इससे स्क्रीन को हर एंगल से सामान्य रूप से देखा जा सकता है, जैसे किसी सामान्य डिस्प्ले को देख सकते हैं।

    सैमसंग कॉम्युनिटी

    असली खेल शुरू होता है जब हम इस प्राइसी मोड को इनेबल करते हैं। फीचर को ऑन करने पर डिस्प्ले के लिक्विड क्रिस्टल लेयर तुरंत अपनी दिशा बदल लेते हैं। ऐसे करने से रिफ्रेक्टिव इंडेक्स बदल जाता है। इससे एक लेयर से दूसरी लेयर में जाने वाली किरण का एंगल बदल जाता है, जिससे डिस्प्ले को साइड एंगल से देखने पर कुछ भी नहीं दिखता है। सिर्फ डिस्प्ले की सामने से देख रहे यूजर्स कंटेंट देख सकते हैं।

    साइड एंगल से डिस्प्ले विजिबिलिटी हो जाती है जीरो

    अगर सीधे शब्दों में कहे तो डिस्प्ले में दिए लिक्विड क्रिस्टल लेयर दाएं और बाएं ओर से जाने वाली किरणों को रोक देती हैं, जिससे उनका व्यू ब्लॉक हो सकता है और प्राइवेसी डिस्प्ले अपना काम कर जाती है। यह डिस्प्ले सामने की ओर जाने वाली किरणों को ब्लॉक नहीं करती है, जिससे यूजर्स को डिस्प्ले में सब कुछ क्लीयर दिखाई देगा। हालांकि, अगर वो डिस्प्ले को किसी एंगल से देखने की कोशिश करेगा तो उन्हें भी कुछ नहीं दिखाई देगा। जैसे-जैसे डिस्प्ले से एंगल बढ़ेगा डिस्प्ले की विजिबिलिटी प्रभावित होती रहेगी।

    खबरें और भी

    Source - AndroidHeadlines

    यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ हुए लॉन्च: चेक करें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स