Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 10:05 AM (IST)

    सैमंसग अपने नए प्रीमियम सीरीज की जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। बता दें कि हम Samsung S24 सीरीज की बात कर रहे हैं जिसे अगले साल जनवरी में लॉन्च किया ज ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy S24 की कीमतें आई सामने, यहां जानें डिटेल
    Samsung Galaxy S24 की कीमतें आई सामने, यहां जानें डिटेल

    HighLights

    1. Samsung Galaxy S24 सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
    2. इसमें गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा मॉडल शामिल हैं।
    3. नई रिपोर्ट मे गैलेक्सी S24 सीरीज की कीमत सामने आई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अपने लेटेस्ट प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च को बहुत ही जल्द लॉन्च करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को 17 जनवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

    इस सीरीज में मुख्य रूप से तीन स्मार्टफोन के होने की संभावना है, जिसमें गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा मॉडल शामिल हैं। पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आ गई है। फिलहाल नई रिपोर्ट में इसकी कीमतों को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    गैलेक्सी S24 सीरीज की कीमत

    • नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि गैलेक्सी S24 सीरीज की कीमत गैलेक्सी S23 सीरीज के समान हो सकती है।
    • इसके बेस मॉडल की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 66,571 रुपये हो सकती है। वहीं गैलेक्सी एस24+ को आप 999 डॉलर यानी 83,235 रुपये में खरीद सकते हैं।
    • जबकि गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के 1,199 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 99,897रुपये में खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आएगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, गीकबेंच वेबसाइट पर किए गए लिस्ट

    गैलेक्सी S24 सीरीज के संभावित फीचर्स

    • नई रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि गैलेक्सी S24 लाइनअप में इमरजेंसी सैटेलाइच टेक्स्टिंग सुविधा को भी पेश किया जाएगा।
    • इसके पहले की रिपोर्ट में पता चला है कि गैलेक्सी S24+ में 8GB रैम और अल्ट्रा मॉडल में 12GB रैम हो सकता है।
    • बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी और गैलेक्सी S24+ में 4,900mAh की बैटरी हो सकती है।
    • डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के डिस्प्ले में आपको 2,600nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
    • वहीं इसमें आपको 200-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर भी मिल सकता है जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

    यह भी पढ़ें - Samsung की अपकमिंग Galaxy S24 Series में मिलेंगे नए AI फीचर्स, गैलेक्सी एआई का नया युग होगा शुरू

    खबरें और भी