Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Chrome को करें अपडेट, सरकार ने दी यूजर्स को चेतावनी

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:01 PM (IST)

    CERT-In के द्वारा कहा गया है कि Google Chrome को अपडेट करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतर ...और पढ़ें

    अपना गूगल क्रोम तुरंत अपडेट करें- CERT-In
    अपना गूगल क्रोम तुरंत अपडेट करें- CERT-In

    HighLights

    1. CERT-In ने गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए कहा है।
    2. यह चेतावनी CIVN-2024-0031 के तहत जारी की गई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी दी है। ये चेतावनी Chrome OS में मौजूद कमजोरियों के संबंध में जारी की गई है। सरकारी संस्था ने गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए कहा है। जारी की गई चेतावनी को CIVN-2024-0031 के तहत जारी किया गया है।

    तुरंत अपडेट करें Google Chrome

    सुरक्षा नोट LTS चैनल पर 114.0.5735.350 (प्लेटफॉर्म संस्करण 15437.90.0) से पहले के Google Chrome OS संस्करणों से जुड़े जरूरी खतरों पर ध्यान आकर्षित किया गया है।

    सरकारी एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गूगल क्रोम को अपडेट करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा कर सकती हैं। अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है तो इसका फायदा हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी को चुराने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए। 

    अपडेट करने का तरीका

    गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

    स्टेप 1- सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है।

    स्टेप 2- विंडो के टॉप राइट कॉर्नर में जाना है और फिर तीन डॉट्स पर टैप करना है।

    स्टेप 3- यहां Help का ऑप्शन दिखेगा और फिर गूगल क्रोम सेलेक्ट करना है।

    स्टेप 4- अगर यहां अपडेट अवेलेवल होगा तो उसे इंस्टॉल कर लेना है।

    स्टेप 5- इसे इंस्टॉल करने के बाद ये ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Apple ने दुनिया भर में बेचे सबसे अधिक स्मार्टफोन, दूसरे स्थान पर रही ये कंपनी