Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोन को Restart करें या Power Off करना बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद

    Updated: Mon, 25 May 2026 12:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन में रीस्टार्ट और पावर ऑफ दोनों ही फोन को बंद करने के विकल्प हैं, लेकिन इनके काम अलग-अलग हैं। ...और पढ़ें

    फोन को Restart करें या Power Off करना बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद

    फोन को Restart करें या Power Off करना बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज हमारी डेली लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन ज्यादातर लोग मोबाइल इस्तेमाल तो रोज करते हैं, लेकिन उसके बेसिक फीचर्स के पीछे का कारण नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक सवाल कभी न कभी आपके मन में भी जरूर आया होगा कि आखिर फोन में Restart करना बेहतर या सीधा इसे Power Off कर दें, अगर दोनों का काम फोन ऑफ करना ही है, तो एक ही फीचर काफी क्यों नहीं है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    Restart और Power Off में क्या फर्क?

    दरअसल, देखने में भले ही दोनों ऑप्शन एक जैसे लग रहे हों, लेकिन इनका यूज अलग-अलग जरूरतों के लिए है। जब आप फोन को रीस्टार्ट करते हैं, तो डिवाइस खुद ही ऑफ होकर तुरंत फिर से ऑन हो जाता है। इस दौरान डिवाइस में चल रही सभी एप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस ऑफ हो जाते हैं, जिससे सिस्टम को एक नया स्टार्ट मिल जाता है।

    जबकि दूसरी तरफ Power Off ऑप्शन फोन को पूरी तरह ऑफ कर देता है। इसके बाद मोबाइल तब तक ऑन नहीं होता जब तक यूजर खुद इसे पावर बटन दबाकर ऑन नहीं कर देते। बहुत से लोग सोचते हैं कि मोबाइल को Switch Off करने से वो ज्यादा फास्ट काम करने लगता है, लेकिन तकनीकी तोर पर Restart भी लगभग वैसे ही काम करता है।

    कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद?

    अगर आपका डिवाइस हल्का लैग हो रहा है, एप्स बार-बार अटक रहे हैं या डिवाइस स्लो चल रहा हो, तो Restart करना सबसे आसान और असरदार तरीका हो सकता है। इससे सिस्टम काफी जल्दी रिफ्रेश हो जाता है और फोन दोबारा स्मूद तरीके से वर्क करने लगता है।

    खबरें और भी

    यही कारण है कि एक्सपर्ट्स टाइम टाइम पर फोन रीस्टार्ट करने की सलाह देते हैं जिसे आज हम लगभग भूल चुके हैं। हमें याद भी नहीं है कि हमने अपना फोन आखिरी बार कब रीस्टार्ट किया था।

    हालांकि कुछ कंडीशन में फोन को सिर्फ Restart करना काफी नहीं है। उदाहरण के लिए अगर डिवाइस जरूरत से ज्यादा हीट हो रहा हो, तो उसे कुछ देर के लिए पूरी तरह Power Off करना ज्यादा अच्छा रहेगा। ऐसा करने से डिवाइस कुछ ही वक्त में कूल हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Motorola के दो नए 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी