Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TRAI ने लॉन्च किया MyCall एप का नया वर्जन, अब कॉल ड्रॉप और नेटवर्क प्रॉब्लम की करें डायरेक्ट कंप्लेंट

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने MyCall मोबाइल एप का नया और अपग्रेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस एप के जरिए क्या कु ...और पढ़ें

    TRAI लाया नया MyCall एप।

    TRAI लाया नया MyCall एप। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने MyCall मोबाइल एप का अपग्रेटेड वर्जन लॉन्च किया है। एप का ये लेटेस्ट वर्जन यूजर्स को अपनी वॉयस कॉल क्वालिटी का फीडबैक देने और कॉल ड्रॉप, ईको और ऑडियो डिले जैसी समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है। ये एप फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स वॉयस कॉल्स को रेटिंग दे सकते हैं और नेटवर्क परफॉर्मेंस की जानकारी शेयर कर सकते हैं। ये फीडबैक सीधे टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और रेगुलेटर के साथ साझा किया जाएगा। बता दें कि MyCall एप को सबसे पहले साल 2017 में लॉन्च किया गया था।

    TRAI ने नए फीचर्स के साथ रिफ्रेश किया MyCall एप

    TRAI ने सोमवार को जारी एक प्रेस रिलीज में रिफ्रेश्ड MyCall मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की, जो यूजर्स को अपने वॉयस कॉलिंग एक्सपीरियंस को एसेस करने और रेटिंग देने की सुविधा देता है। ये एप फिलहाल Google Play Store के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका iOS वर्जन अभी रिलीज होना बाकी है।

    एप के इस अपडेटेड वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। ये यूजर्स को 1 से 5 स्टार के स्केल पर वॉयस कॉल्स को रेटिंग देने की इजाजत देता है। इसके अलावा, यूजर कॉल ड्रॉप, कॉल के दौरान ईको, ऑडियो डिले, वॉयस डिस्टॉर्शन, क्रॉस-कनेक्शन, वॉयस ब्रेकिंग, एक तरफ से आवाज न आना और कॉल कनेक्ट होने में ज्यादा समय लगने जैसी खास समस्याओं की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। यूजर्स द्वारा दिया गया फीडबैक सीधे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ शेयर किया जाएगा, जिससे वे जरूरत के हिसाब से सुधार के कदम उठा सकें।

    Mobile User_UnSplash (2)

    MyCall एप में अब ऑटोमैटिक पोस्ट-कॉल फीडबैक प्रॉम्प्ट भी मिलता है, यानी कॉल खत्म होते ही रेटिंग देने का ऑप्शन आ जाएगा। इसके अलावा, इसमें एक इंटरैक्टिव मैप मिलेगा जो यूजर की पुरानी रेटिंग्स और फीडबैक हिस्ट्री दिखाएगा, साथ ही सिग्नल स्ट्रेंथ जांचने के लिए कवरेज टेस्ट फीचर भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    TRAI ने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों से मिलने वाला फीडबैक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) और TRAI को बिना पहचान उजागर किए दिखेगा। इससे ऑपरेटर्स को नेटवर्क की समस्याओं का पता लगाने और सर्विस की क्वालिटी बेहतर करने में मदद मिलेगी। TRAI ने कहा कि इस एप का मकसद क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) और ग्राहकों के ओवरऑल क्वालिटी ऑफ एक्सपीरिएंस (QoE), दोनों को बेहतर बनाना है।

    MyCall ऐप एंड्रॉइड 7.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेस के साथ कम्पैटिबल है और इसका साइज करीब 130MB है। ये एप कई भाषाओं को सपोर्ट करता है और ठीक से काम करने के लिए कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, कॉल लॉग्स, फोन स्टेटस, Wi-Fi और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी परमीशन्स मांगता है। MyCall एप ओरिजनली जून 2017 में लॉन्च किया गया था।

    यह भी पढ़ें: ₹399 में Jio, Airtel या Vi? जानें किसका प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेस्ट