Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivo T3 Lite 5G आज होगा लॉन्च, 50MP Sony AI कैमरा से लैस है फोन

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:31 AM (IST)

    वीवो आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक सस्ता 5G फोन ला रहा है। कंपनी आज Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च कर रही है। इस फोन को कंपनी दो कलर ऑप्शन में ला रही ह ...और पढ़ें

    Vivo T3 Lite 5G आज करेगा मार्केट में धमाकेदार एंट्री
    Vivo T3 Lite 5G आज करेगा मार्केट में धमाकेदार एंट्री

    HighLights

    1. फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा।
    2. वीवो फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा रहा है।
    3. फोन की खरीदारी लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट से कर सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। आज मार्केट में सस्ते 5G फोन की लिस्ट में वीवो के Vivo T3 Lite 5G की एंट्री हो रही है।

    मालूम हो कि वीवो के इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पहले ही लाइव कर दिया गया है।

    इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले ही वीवो ने अपने अपकमिंग फोन के की स्पेक्स को लेकर भी जानकारी दे दी है।

    पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ रहा नया वीवो फोन

    वीवो का नया फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ एंट्री ले रहा है। फोन 6nm चिपसेट से लैस होगा। फोन के Antutu Score की बात करें तो वीवो डिवाइस को 4,14,564 प्लस स्कोर हासिल करता है।

    ये भी पढ़ेंः Vivo Y58 5G Launch: 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला ये धांसू फोन हुआ लॉन्च, केवल 35 रुपये प्रतिदिन मेंं खरीद सकेंगे डिवाइस

    सोनी एआई कैमरा से लैस है वीवो फोन

    वीवो का अपकमिंग फोन Vivo T3 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स को लेकर भी कंपनी पहले हिंट दे चुकी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि नया वीवो फोन 50MP Sony AI कैमरा के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि प्राइमरी कैमरा के साथ यूजर्स कम लाइट में भी बढ़िया पिक्चर क्लिक कर सकते हैं।

    दो कलर ऑप्शन में आ रहा वीवो फोन

    कंपनी ने वीवो के इस अपकमिंग फोन को फिलहाल दो कलर ऑप्शन में शोकेस किया है। ग्राहक इस फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

    Vivo T3 Lite 5G लॉन्च डेट

    फोन- Vivo T3 Lite 5G

    लॉन्च - 27 जून, दोपहर 12 बजे

    वेबसाइट- फ्लिपकार्ट

    ये भी पढ़ेंः Vivo X Fold 3 Pro: 100W फास्ट चार्जिंग और 16 GB रैम वाले वीवो के फोल्डेबल फोन की आज है पहली सेल; कीमत से ऑफर्स तक जाने सारी डिटेल